फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Woman suffers miscarriage after being beaten; two accused arrested.

Mirzapur News: पिटाई के बाद महिला का गर्भपात, दो आरोपी गिरफ्तार

Sun, 11 Oct 2026 02:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
Woman suffers miscarriage after being beaten; two accused arrested.
देहात कोतवाली पुलिस की गिरफ्त में पिटाई कर गर्भपात कराने की आरोपी। स्रोत- पुलिस
देहात कोतवाली के चेरुईराम गांव का मामला, पांच अक्तूबर को हुई थी मारपीट
विज्ञापन

तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
मिर्जापुर। देहात कोतवाली क्षेत्र के चेरुईराम गांव में मारपीट के बाद महिला के पांच महीने के गर्भ में पल रहे शिशु की मौत हो गई। घटना के बाद महिला का गर्भपात कराना पड़ा। मामले में तहरीर के आधार पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। शनिवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
चेरुईराम निवासी हरिओम ने बताया कि पांच अक्तूबर को पट्टीदारों से विवाद हो गया था। आरोपी लालमणि देवी, शशिकला और राधिका ने उनकी पत्नी की पिटाई की और पेट पर वार किया। इसके बाद पत्नी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। हरिओम ने आरोप लगाया कि उपचार के दौरान नौ अक्तूबर को गर्भ में पल रहे बच्चे की मौत हो गई, जिसके बाद गर्भपात कराना पड़ा।
विज्ञापन

देहात कोतवाली प्रभारी अमित मिश्रा ने बताया कि मामले में तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। शनिवार को उपनिरीक्षक मनोज सिंह ने चेरुईराम निवासी आरोपी लालमणि देवी और शशिकला को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed