फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Woman smuggler arrested, heroin worth 22 lakhs recovered

महिला तस्कर गिरफ्तार, 22 लाख की हेरोइन बरामद

Thu, 25 Aug 2022 01:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Aug 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
Woman smuggler arrested, heroin worth 22 lakhs recovered
अहरौरा पुलिस ने दो दशक से मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त महिला तस्कर को बुधवार को दोपहर में घर के पास से गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक प्लास्टिक की पन्नी में 205 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। जिसकी अनुमानित कीमत 22 लाख रुपये है। पुलिस ने महिला तस्कर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मौका पाकर दूसरा आरोपी फरार हो गया। जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। महिला तस्कर को गिरफ्तार करने का दावा पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने किया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह चकिया तिराहे के पास बुधवार को दोपहर में वाहनों की जांच कर रहे थे। उसी बीच मुखबिर से सूचना मिली कि पुलिस जिस महिला तस्कर सुल्तान परवीन उर्फ आंटी की तलाश कर रही है, वह अपने घर के दरवाजे के पास बैठी है और हेरोइन बेच रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने महिला सिपाहियों के साथ दबिश देकर सुल्ताना परवीन उर्फ आंटी पत्नी महमूद अली उर्फ बुझारत निवासी बुढ़ादेई को घर के पास से गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में सुल्ताना परवीन के पास से एक प्लास्टिक की पन्नी में 205 ग्राम हेरोइन बरामद हुआ। जिसकी अनुमानित कीमत 22 लाख रुपये है। मौका पाकर दूसरा तस्कर भाग गाया। पूछताछ में आरोपी महिला ने बताया कि फरार युवक हेरोइन की बिक्री करता था। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस अधीक्षक ने कह ाकि मादक पदार्थ बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। दो दशक से मादक पदार्थ की तस्करी करने की आरोपी महिला सुल्ताना परवीन के खिलाफ पहले से सात मुकदमे दर्ज हैं। बुधवार को गिरफ्तार होने पर एक और मुकदमा दर्ज हो गया। एनडीपीएस एक्ट का पहला मुकदमा वर्ष 2000 में अहरौरा थाने में दर्ज हुआ था। वर्ष 2007 में दर्ज मुकदमे में सुनवाई के दौरान न्यायालय द्वारा नवंबर 2008 में तीन वर्ष का सश्रम कारावास के साथ 25 हजार रुपये के अर्थदंड से भी दंडित किया गया था। इसके अलावा आरोपी महिला के खिलाफ मिनी गुंडा एक्ट की कार्रवाई भी की गई। उसके खिलाफ 2017 में भी मुकदमा दर्ज हुआ था। उसके बाद से वह भूमिगत हो गई। इस बीच बुधवार को दोपहर में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed