फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Woman ran to save son crushed to death by Bolero

Mirzapur News: पुत्र को बचाने दौड़ी महिला की बोलेरो से कुचलकर मौत

Thu, 18 May 2023 12:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 May 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
Woman ran to save son crushed to death by Bolero
राजगढ़। थाना क्षेत्र के राजगढ़ गांव में मंगलवार की रात आई बरात में भोजन के दौरान महिलाओं पर छींटाकशी करने पर घरातियों व बरातियों के बीच जमकर मारपीट हो गई। मारपीट की इस घटना में कई लोग घायल हो गए। मारपीट के दौरान भाग रहे बरातियों की वाहन से कुचलकर दुल्हन के मौसी की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मृतका के पुत्र की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

मंगलवार की रात चुनार थाना क्षेत्र के बरगवां गांव से राजगढ़ निवासी विशम्भर गोंड की पुत्री की शादी के लिए बरात आई थी। दूल्हे के पिता गोवर्धन ने बताया कि बरात में साथ आए कुछ लोग पुरानी चुनावी रंजिश को लेकर जनवासा में आपस में भिड़ गए। किसी तरह बीच-बचाव किया गया और पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस सभी को समझाकर चली गई। द्वारचार के बाद भोजन के दौरान बरात में आए कुछ लोग महिलाओं के बीच में जाकर छींटाकशी करने लगे। इससे बराती व घराती पक्ष के लोगों में विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर दोनों तरफ से ईंट-पत्थर व लाठी-डंडे चलने लगे। इससे बरातियों में खलबली मच गई। इसी बीच बरात में आए कुछ लोग एक बोलेरो में बैठ कर भागने लगे। इसी दौरान अपने लड़के को पिटते हुए देख उसे बचाने के लिए दुल्हन की मौसी चंपा देवी (52) निवासी कुसम्हा थाना मड़िहान दौड़ी पड़ीं और इसी दौरान वे बोलेरो की चपेट में आ गईं। उन्हें परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ ले गए। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

महिला की मौत से आक्रोशित घरातियों ने बरात में आए अन्य वाहनों का शीशा क्षतिग्रस्त कर दिया। सूचना पर पहुंची राजगढ़ पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बरात पक्ष के कुछ लोगों को रोककर पुलिस की मौजूदगी में शादी संपन्न कराई गई। थाना प्रभारी राणा प्रताप ने बताया कि चंपा देवी के पुत्र दीनदयाल की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed