फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   woman killed in accident

तेज रफ्तार कार के चपेट में आने से महिला की मौत

Tue, 13 Aug 2019 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Aug 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
woman killed in accident
अहरौरा। थाना क्षेत्र के रोसनहर के पास सोमवार की शाम को अहरौरा बाजार खरीदारी करने जा रही महिला को जमुई की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने धक्का मार दिया। इससे महिला की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना से नाराज ग्रामीणों ने पत्थर रखकर अहरौरा-जमुई मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया। जाम लगने की सूचना पर क्षेत्राधिकारी रमाकांत मौके पर पहुंच गए और ग्रामीणों को समझा कर जाम समाप्त कराया।
विज्ञापन

रोशनहर गांव निवासी 40 वर्षीय प्रभावती पत्नी लाला शाम को सामान खरीदने के लिए बाजार जाने के लिए घर से निकली ही थी। इस दौरान जमुई की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने महिला को धक्का मार दिया। कार के धक्के से महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जमुई मुख्य मार्ग पर आए दिन हो रहे दुर्घटना से नाराज ग्रामीणों ने मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया। नक्सल क्षेत्राधिकारी रमाकांत जाम लगने की सूचना पर मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा कर किसी तरह जाम समाप्त कराया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सड़क पर आधे घंटे तक जाम लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed