फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Woman hanged herself under suspicious circumstances

संदिग्ध परिस्थितियों में महिला ने फांसी लगाकर दी जान

Sat, 29 Feb 2020 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 29 Feb 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
Woman hanged herself under suspicious circumstances
जमालपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत मदरा में महिला के मौत के बाद जुटी भीड़ । - फोटो : MIRZAPUR
जमालपुर। थाना क्षेत्र मदरा गांव में शुक्रवार की दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे के अंदर महिला ने फंदे से लटककर जान दे दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के पिता ने थाने मे तहरीर देकर दामाद पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए न्याय कि गुहार लगाई।
विज्ञापन

चंदौली जिले के इलिया थाना के मालदह निवासी 28 वर्षीय अवंतिका त्रिपाठी की शादी 2007 में मदरा गांव निवासी राकेश तिवारी के साथ हुई थी। पिछले कुछ वर्षो से पति-पत्नी में विवाद होता था। शुक्रवार की दोपहर भी दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हुआ। दोपहर में जब पति आटो चलाकर आया तो भोजन बनाने के लिए कहा। पति घर से बाहर गया इस दौरान महिला कमरे में बांस के सहारे रस्सी का फंदा बनाकर लटक गई। थोड़ी देर बाद उसका चार वर्षीय पुत्र मां को फंदे पर लटका देखा तो शोर मचाया। शोर सुनकर पहुंचे आस-पास के लोगों ने पुलिस को सूचना दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारा। मृतका दो बच्चों की मां है।
विज्ञापन

मृतका के पति जमीन बेचकर दो टेंपो लिया था। जिसके पैसे को लेकर अक्सर विवाद होता था। एक माह पहले जमालपुर थाने में पंचायत हुई थी। इसमें पुलिस ने टेंपो का बंटवारा कर एक पत्नी को दे दिया था। दोनों बच्चों की परवरिश करने वालो केेई नहीं था, मायके वाले उन्हें अपने साथ ले गए। जानकारी होने पर मृतका के पिता सर्वदा चौबे ने बताया कि दामाद आए दिन मेरी पुत्री के साथ मारपीट करता था। उसे जान से मारने की धमकी देता था। मेरी पुत्री ने थाने में तहरीर देकर सुरक्षा की मांग की थी।ख् पर जमालपुर पुलिस ने मामले को गंभीरता से न लेते हुए रफा-दफा कर दिया था। थानाध्यक्ष अश्विनी त्रिपाठी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों का पता चल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed