फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   woman gave pretext of marriage in Bageshwar Dham called Mirzapur and looted one lakh

Mirzapur: बागेश्वर धाम में मुलाकात के बाद महिला ने दिया शादी का झांसा, मिर्जापुर बुलाकर लूटे एक लाख

Thu, 29 Jun 2023 11:03 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 29 Jun 2023 11:03 PM IST
सार

बागेश्वर धाम में मुलाकात के बाद एक महिला ने एमपी निवासी युवक को शादी कराने का झांसा देकर मिर्जापुर के मड़िहान बुलाया। यहां आने पर महिला और उसके साथ के लोगों ने युवक से लगभग एक लाख रुपये लूट लिए। जान से मारने की धमकी भी दी। 

विज्ञापन
woman gave pretext of marriage in Bageshwar Dham called Mirzapur and looted one lakh
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागेश्वर धाम में मुलाकात के बाद एक महिला ने एमपी निवासी युवक को शादी कराने का झांसा देकर मिर्जापुर के मड़िहान बुलाया। यहां आने पर महिला और उसके साथ के लोगों ने युवक से लगभग एक लाख रुपये ले लिए। पैसे की मांग करने पर जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़ित युवक ने मड़िहान थाने में तहरीर देकर जालसाजों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया। जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने गुरुवार को पांच महिलाओं समेत 8 लोगों को गिरफ्तार कर धोखाधड़ी के आरोप में जेल भेज दिया।

विज्ञापन


मध्य प्रदेश विदिशा जनपद स्थित पठारी थाना क्षेत्र के सैदपुर गांव निवासी विदेश तिवारी के चचेरे भाई महेश तिवारी की बागेश्वर धाम में मड़िहान क्षेत्र की रहने वाली निशा उर्फ उषा से दो माह पूर्व मुलाकात हुई थी। दोनों ने एक दूसरे का मोबाइल नंबर भी ले लिया था। घर आने पर दोनों के बीच बातचीत का सिलसिला शुरू हो गया।
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: पति ने पत्नी की प्रेमी से कराई शादी, साल भर पहले खुद लिए थे सात फेरे, कहा- वो खुश तो मैं भी खुश

विज्ञापन
विज्ञापन

22 जून को मड़िहान आया था विदेश तिवारी

इसी बीच विदेश तिवारी की शादी कराने की चर्चा हुई तो निशा ने शादी कराने की जिम्मेदारी ले ली। निशा के कहने पर विदेश तिवारी शादी करने के लिए 22 जून को मड़िहान पहुंच गया। दुल्हन के लिए कपड़ा आदि सामान खरीद कर विदेश तिवारी, निशा उर्फ ऊषा और दुल्हन के परिवार के साथ कलवारी क्षेत्र के गोपलपुर जंगल में पहुंचा।

निशा के साथ गए लोगों ने विदेश तिवारी से लगभग एक लाख रुपये ले लिए। शादी नहीं होने पर पीड़ित ने पैसे की मांग की तो उसे धमकी दी गई कि चुपचाप घर वापस चले जाओ अन्यथा हत्या कर जंगल में दफना दिया जाएगा। आरोपियों से किसी तरह से बचकर पीड़ित ने मड़िहान थाने पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू की।

इस बीच पुलिस ने बुधवार को ऊषा उर्फ निशा निवासी चौखड़ा भागलपुर राजगढ़, रितू निवासी गोपलपुर मड़िहान, निर्मला निवासी गोपलपुर, बृजेश कुमार, श्यामसुंदर, अरविंद, सपना आदि को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक शैलेश कुमार राय ने बताया कि पांच महिलाओं समेत आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed