{"_id":"6092e51f8ebc3ebf415d571a","slug":"woman-dies-of-corona-219-corona-infected-mirzapur-news-vns588162162","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से महिला की मौत, 219 मिले कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से महिला की मौत, 219 मिले कोरोना संक्रमित
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिले में लगातार 26 वें दिन बुधवार को 100 से अधिक कोरोना संक्रमित मिले है। बुधवार को कोरोना से एक महिला की मौत भी हुई है। बुधवार को 219 संक्रमित मिले और 143 लोगों को डिस्चार्ज किया गया। इस समय एक्टिव केस की संख्या एक हजार 644 पहुंच गई है।
बुधवार को 219 संक्रमितों के मिलने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या नौ हजार 558 हो चुकी है। बुधवार को 143 लोगों को स्वस्थ होने पर उनको डिस्चार्ज किया गया। अब तक सात हजार 840 लोगों के स्वस्थ होने पर उनको डिस्चार्ज कर दिया गया है। सोमवार को एल-टू अस्पताल में कछवां के तुलापुर निवासी 62 वर्षीय महिला की मौत हो गई। जिसके बाद जिले में अब तक 74 की कोरोना से मौत हो चुकी है। एल-टू अस्पताल के आईसोलेशन में इस समय 31 मरीज हैं।
विंध्याचल के सीएचसी में बने एल-वन अस्पताल में कोई मरीज नहीं है। एक हजार 507 लोग होम आईसोलेशन में है। 69 दूसरे जिले में भर्ती है। 37 मरीजों को ट्रेस नहीं किया जा सका है। सीएमओ डा. पीडी गुप्ता ने बताया किया बुधवार को एक हजार 278 की रिपोर्ट आई है। बुधवार को कोरोना से एक महिला की मौत हुई है। 219 संक्रमितों में 151 पुरुष और 64 महिला संक्रमित पाई गई है। जिले में अब तक चार लाख 58 हजार 872 का सैंपल लिया जा चुका है। चार लाख 56 हजार 944 की रिपोर्ट आई है। 1928 की रिपोर्ट आना बाकी है। जिले में अब तक दो लाख 74 हजार 150 का एंटीजन किट से जांच कराया गया है। जिले में इस समय 754 हाट स्पाट है। 595 ग्रामीण और 159 शहरी क्षेत्र में है। 32 कोविड मरीजों को निजी कोविड केयर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
1,422 को लगाया गया वैक्सीनेशन
मिर्जापुर। 45 वर्ष से अधिक उम्र वालों के लिए शुरु हुए टीकाकरण के तहत बुधवार को जिले के 13 स्थानों पर बने 124 बूथों पर एक हजार 422 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया। इसमें चील्ह पीएचसी में 00, गुरुसंडी पीएचसी में 70, विजयपुर में 79, पड़री पीएचसी में 19, कछवां पीएचसी में 80, सीखड़ पीएचसी में 76, जमालपुर पीएचसी में 150, चुनार में 208, लालगंज में 84, हलिया में 38, पटेहरा में 25, राजगढ़ में 245, तरकापुर अर्बन पीएचसी व मंडलीय अस्पताल में 384 को कोरोना का टीका लगाया गया। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. निलेश ने बताया कि अभी 45 वर्ष से अधिक उम्र वालो को टीका लगाया जा रहा है। 18 वर्ष से अधिक उम्र वालों को टीका लगाने के लिए अभी गाइडलाइन नहीं आया है। 18 वर्ष से अधिक उम्र वाले आनलाइन रजिस्ट्रेशन करते रहे।