फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Woman dies during treatment, accused of beating

Mirzapur News: महिला की उपचार के दौरान मौत, पिटाई का लगाया आरोप

Fri, 13 Oct 2023 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Oct 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
Woman dies during treatment, accused of beating
मिर्जापुर। देहात कोतवाली क्षेत्र के वीरपुर गांव निवासी एक महिला की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत होनेे पर मायके वालों ने ससुराल वालों पर पिटाई करने का आरोप लगाया। उनका आरोप था कि महिला की मौत पिटाई के कारण हुई। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम हाउस पर मायके वालों ने शव ले जाने को लेकर हंगामा किया। इसके बाद पुलिस ने समझाया।
विज्ञापन

राजगढ़ के पुरैनिया गांव निवासी अंबिका सोनी की शादी वर्ष 2015 में रामजी सोनी के साथ हुई थी। बुधवार की रात एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। इस पर मायके वालों ने ससुराल वालों पर पिटाई करने का आरोप लगाया। उनका कहना था कि पिटाई के चलते महिला की मौत हुई। मायका वालों में ससुराल वालों पर कार्रवाई की मांग की। मृतका के भाई सुधीर कुमार ने तहरीर देकर बताया कि एक अक्तूबर को उसकी बहन के ससुराल वालाें ने बीमार होने की जानकारी दी। उसे अस्पताल ले गए। वहां से उसे ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। ट्रामा सेंटर से पांच अक्तूबर को उसे निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी बुधवार की रात मौत हो गई। भाई सुधीर ने आरोप लगाया कि ससुराल वालों ने उसकी पिटाई की थी। इस कारण उसके बहन की मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम हाउस पर शव ले जाने को लेकर परिजनों ने हंगामा किया। देहात कोतवाल शैलेश राय ने बताया कि महिला की बीमारी से मौत हुई थी। मायके वालों के आरोप पर उसका पोस्टमार्टम कराया जा रहा था। पोस्टमार्टम के बाद मायके वाले शव ले जाना चाह रहे थे। उनको शव दिलाया गया तो उन लोगों ने अंतिम संस्कार के लिए ससुराल वालों से पैसा मांगा और न देने पर शव नहीं ले गए। इसके बाद पति शव लेकर गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed