फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   woman dies during delivery in mirzapur

प्रसव के दौरान महिला की मौत, लापरवाही का आरोप लगा परिजनों ने किया हंगामा

Tue, 07 Jul 2020 10:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
woman dies during delivery in mirzapur
राजगढ़। विकास खंड राजगढ़ के नुनौटी ग्राम पंचायत के ताला पुरवा गांव की एक महिला की स्वास्थ्य उपकेंद्र पर प्रसव के कुछ देर बाद ही मौत हो गई। परिजनों ने एएनएम पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। शक्तेश्गढ़ चौकी क्षेत्र के नुनौटी के ताला पुरवा गांव निवासी सुमन (25) पत्नी श्यामा को सोमवार की रात प्रसव पीड़ा हुुई। परिजनों ने उसे राजगढ़ चौकी क्षेत्र के सरसों ग्राम स्थित स्वास्थ्य उपकेंद्र में भर्ती कराया। जहां मंगलवार की भोर में प्रसव होने के कुछ देर बाद ही प्रसूता की मौत हो गई। बच्चा सुरक्षित है।
विज्ञापन

महिला के मौत के बाद परिजनों ने केंद्र पर तैनात संविदा कर्मचारी पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। इसके पूर्व 15 जून को इसी केंद्र पर सेमरी गांव की एक महिला की भी मौत प्रसव के दौरान हुई थी। जिस पर परिजनों एएनएम पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए उच्चाधिकारियों को पत्र लिखकर कानूनी कार्रवाई की मांग की थी। इसमें आज तक कोई भी कार्रवाई नहीं की जा सकी। मंगलवार की सुबह लापरवाही के कारण दूसरी महिला ने भी प्रसव के दौरान दम तोड़ दिया। इस घटना से स्थानीय लोगों में संविदा कर्मचारी के ऊपर आक्रोश है। इस संबंध में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ के अधीक्षक डा. डीके सिंह से वार्ता की गई तो उन्होंने बताया कि प्रसूता की मौत खून की कमी के कारण हुई है। गर्भवती महिला ने नौ माह में कोई जांच नहीं कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed