फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Woman dies due to lack of oxygen, family members created uproar

आक्सीजन न मिलने से महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

Thu, 08 Apr 2021 10:52 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Apr 2021 10:52 PM IST
विज्ञापन
Woman dies due to lack of oxygen, family members created uproar
मिर्जापुर। जिला महिला अस्पताल के एमएचसी विंग में महिला की मौत होने पर परिजनों ने कर्मचारियों पर आक्सीजन नहीं उपलब्ध कराए जाने का आरोप लगाकर हंगामा खड़ा कर दिया। आरोप लगाया कि कागजी कार्रवाई में व्यस्त चिकित्सकों और कर्मचारियों की लापरवाही से जान गई है। मांग की किलापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

प्रयागराज जनपद के बमरौली निवासी अब्बास नगर के एक पार्लर में काम करते हैं। वे परिवार के साथ रामबाग मोहल्ले में रहते हैं। पत्नी 20 वर्षीय शबनम के गर्भवती होने पर उसे बुधवार की भोर महिला चिकित्सालय ले आ रहे थे कि इसी बीच बच्चे का जन्म हो गया। प्रसव के कुछ देर बाद शबनम को सांस लेने में तकलीफ हुई तो उसे जिला महिला चिकित्सालय के एमसीएच विंग के पास पहुंचे। उनका आरोप है कि उनकी पत्नी अस्पताल के गेट पर पड़ी रहीं लेकिन कोई कर्मचारी उसे अंदर ले जाने के लिए नहीं आया। अंदर जाकर स्टेचर लाकर पत्नी को लिटाकर अंदर ले गए। वहां के कर्मचारियों से आक्सीजन लगाने को कहा तो वे कागजी कार्रवाई कराने में व्यस्त रहे। गुहार लगाने के काफी देर बाद कर्मचारी ने कहाकि उनके पास आक्सीजन नहीं है। इसके बाद पत्नी को दूसरे अस्पताल ले जाने के लिए एंबुलेंस को फोन किका पर एंबुलेंस न आने पर निजी एंबुलेंस से दो हजार रुपये में नगर के जंगीरोड स्थित एक निजी अस्पताल में ले गए। जहां उसकी पत्नी को मृत घोषित कर दिया गया। अब्बास अस्पताल के ऐसे कर्मचारियों पर कार्रवाई करने की मांग किया। एमसीएच विंग के सीएमएस डॉ. युसुफ का कहना है कि महिला मरीज अस्पताल में दो बजे दोपहर में आई थी। चिकित्सकों ने देखने के बाद उसे मेडिसिन के डाक्टर को दिखाने की सलाह दी। इसके बाद उसके साथ आए लोग उसे लेकर चले गए। उसका आरोप निराधार है।
विज्ञापन

नवजात की मौत पर लापरवाही का आरोप
मिर्जापुर। जिला महिला चिकित्सालय में बनाए गए एसएनसीयू में तीन अप्रैल को नवजात शिशु की मौत हो गई थी। नगर के पंसारी टोला निवासी शिवम चतुर्वेदी ने लापरवाही का आरोप लगाया। आरोप लगाते हुए बताया कि उसकी पत्नी उन्नति चतुर्वेदी को नार्मल डिलवेरी से पुत्री पैदा हुई थी। अस्पताल कर्मियों ने बताया कि उसकी हालत ठीक नहीं है, इसलिए उसे एनआइसीयू में भर्ती किया जाए। बेटी को वहां भर्ती तो कर दिया, लेकिन कोई डाक्टर उसे देखने नहीं आए। वहां मौजूद कर्मचारी ही उसका इलाज करते रहे। इससे कुछ घंटे बाद उसने दम तोड़ दिया। अगर डाक्टर ने बच्ची को आकर देखा होता तो उसकी मौत नहीं होती। शिवम ने डीएम से पूरे मामले की जांच कराकर लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई करने की मांग किया। जिला महिला अस्पताल के सीएमएस डा. संजय पांडेय का कहना है कि एनआईसीयू में बच्चे की मौत कैसे हुई। इसकी जांच कराई जाएगी। इसमें जो भी दोषी होंगे उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed