फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Woman dies after falling in a well, family members accused of murder

कुएं में गिरकर महिला की मौत, मायके वालों का हत्या का आरोप

Sun, 11 Jul 2021 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jul 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Woman dies after falling in a well, family members accused of murder
थाना क्षेत्र के ददरा मुतलके रामपुर गांव में शनिवार की रात एक महिला कुआं में गिर गई। ग्रामीणों की मदद से परिजन उसे कुएं से निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाकर शव को कुएं में फेंकने का आरोप लगाया। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

लालगंज थाना क्षेत्र के खंडवर मझारी गांव निवासी रमाशंकर पटेल की पुत्री सरिता (22) की शादी दो वर्ष पूर्व मड़िहान थाना क्षेत्र के ददरा गांव निवासी रामलाल पटेल के पुत्र बसंतलाल के साथ हुई थी। दोनों को आठ माह का एक पुत्र है। शनिवार की रात पति खाना खा रहा था और सरिता कुएं पर बर्तन साफ करने गई थी। इस दौरान पैर फिसलने से वह कुएं में गिर गई। कुएं में गिरने की आवाज आने पर परिजन वहां पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से पहले ट्यूबवेल से पानी निकाला गया। पानी निकालने के बाद रस्सी की मदद से सरिता को कुएं से बाहर निकालकर उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद परिजन शव लेकर घर चले आए। सूचना पर मायके वाले भी पहुंचे। मायके वालों ने दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए हत्या कर शव को कुएं में फेंकने का आरोप लगाया। सूचना पर मड़िहान थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह और सीओ नक्सल अजय कुमार राय भी मौके पर पहुंचे। सीओ अजय कुमार राय ने बताया कि कुएं में गिरने से महिला की मौत हुई है। मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed