फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Woman arrested with gold and silver jewelery and cash

सोने-चांदी के आभूषण और नगदी के साथ महिला गिरफ्तार

Sat, 27 Nov 2021 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Nov 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Woman arrested with gold and silver jewelery and cash
शहर कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार की शाम को मंडलीय अस्पताल से एक महिला को गिरफ्तार कर डेढ़ लाख के चोरी के आभूषण और नगदी बरामद की।
विज्ञापन

देहात कोतवाली क्षेत्र के बीरशाहपुर निवासी भुपेंद्र कुमार दुबे ने 26 नवंबर को कोतवाली शहर में तहरीर देकर बताया कि मंडलीय अस्पताल में उनकी पत्नी के पर्स से सोने की तीन लाकेट, एक चांदी का पायल चोरी हो गई है। शहर कोतवाल अरुण कुमार दुबे को सूचना मिली कि मंडलीय अस्पताल में एक संदिग्ध महिला है। सूचना पर महिला थानाध्यक्ष लक्ष्मी वर्मा, हेड कांस्टेबल शिवकांती मौर्या, संतोष कुशवाहा, सरोज, अर्चना, अंजली तिवारी ने मंडलीय अस्पताल से महिला को गिरफ्तार किया। उसके पास से 75 ग्राम सोना और 700 ग्राम चांदी के साथ एक लाख 41 हजार 550 रुपये बरामद किए। पुलिस ने महिला चोर रानी निवासी लोहिया तालाब कोतवाली कटरा का चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed