फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Wild animals and animals being hunted due to electric current

बिजली करंट से हो रहा जंगली जीव-जंतुओं का शिकार

Sat, 27 Feb 2021 12:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Feb 2021 12:13 AM IST
विज्ञापन
Wild animals and animals being hunted due to electric current
हलिया। स्थानीय थाना क्षेत्र के सोनगढा जंगल में बिजली के नंगे तार बिछाकर जंगली जानवरों का शिकार किया जा रहा है। जानवरों के मांस और चमड़ा बेचकर धड़ल्ले से इसका व्यापार हो रहा है। जमीन पर बिछाए तार की चपेट में आकर जंगली जानवरों के अलावा लोगों के पालतू गाय,भैंस व भेड़, बकरियों की मौत हो जा रही है। जिससे पशु पालकों में आक्रोश व्याप्त है। शिकारियों की ओर से सोनगढा जंगल के बढवार मोहल्ले में में फैलाए तार में ग्यारह हजार वोल्टेज के हाईटेंशन करेंट दौड़ाने से दो दिन पूर्व तीन जंगली सूअर की मौत हो गई। इसी तरह से मध्यप्रदेश के हाटा हनुमना निवासी पशु पालक रामसनेही यादव डिभोर जंगल में अपने भैंसों को चराने के लिए जंगल में ले गया था। करेंट की चपेट में आने से भैंस की मौत हो गई। शिकारी भैंस के शरीर से चमड़ा तथा मांस शिकारियों ने गायब कर दिया। इसी तरह से विगत वर्ष राजपुर निवासी बलदेव गुजर की भैंस तथा सोनगढा निवासी पारसनाथ पाल गाय की करेंट की चपेट में आने से मौत हो गई थी। इसके अलावा जंगली सूअर, नील गाय, हिरण, खरगोश, बारहसिंगा सहित अन्य प्रजातियों के जंगली जानवरों की मौत करेंट से हो रही है। शिकारी जानवरों के मांस, चमड़ा,को बेचकर मालामाल हो रहे हैं। इस संबंध में प्रभागीय वनाधिकारी संजीव कुमार का कहना है कि मामले की जानकारी नहीं है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed