फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Wife Visits Parental Home; Husband Found Hanging

Mirzapur News: पत्नी गई थी मायके, पति का फंदे से लटका मिला शव

Sat, 09 May 2026 11:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Wife Visits Parental Home; Husband Found Hanging
जिगना। थाना क्षेत्र के काशीसरपती गांव निवासी विजय शंकर यादव (32) का शनिवार दोपहर कमरे में फंदे से लटकता शव मिला। सुबह वह कमरे से बाहर नहीं आया तो दोपहर में लाेगों ने रोशनदान से देखा तो वह पंखे पर फंदे से लटका था।
विज्ञापन

क्षेत्र के काशीसरपती गांव निवासी विजय शंकर यादव ऊर्फ बऊ (32) तीन भाइयों में छोटा था। विजयशंकर की पत्नी डेढ़ महीने से बच्चे शुभम (5) के साथ मायके में थी। बड़े भाई जीत बहादुर ऊर्फ तिवारी ने बताया कि पट्टीदारी में शुक्रवार को तेरहवीं का भोज था। परिवार के सभी सदस्य वहीं पर थे। रात 12 बजे अपने घर आए हैं। सभी लोग अपने कमरे में सोने चले गए। शनिवार सुबह सब अपने अपने काम में लग गए। महिलाएं पट्टीदारी में फिर से बर्तन आदि करने चली गईं। दाेपहर 12 बजे तक जब लोग घर आए और विजय शंकर नहीं दिखा तो दरवाजे के पास जाकर आवाज लगाई। लेकिन कोई जवाब नहीं मिलने पर रोशनदान से देखा तो फंदा लगाकर पंखे से लटका था। पैर के नीचे एक डब्बा रखा था। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस और पत्नी को दी। शाम चार बजे पत्नी के घर आने के बाद दरवाजा खोल कर शव को बाहर निकाला गया। शव बाहर आते ही माता जैना देवी देवी व पत्नी रीमा देवी बेसुध हो गई। विजय शंकर ट्रैक्टर व धान दराई की मशीन रखा है। उसे चलाता था। प्रभारी थानाध्यक्ष आत्माराम यादव ने बताया कि युवक ने फंदे से लटककर जान दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed