फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Wife accused of daughter murder Father halts last rites of nine month old infant demands justice sensation

पत्नी पर बेटी की हत्या का आरोप: पिता ने नौ माह की मासूम का अंतिम संस्कार रोकवाया, कहा- इंसाफ चाहिए; सनसनी

Fri, 04 Sep 2026 11:55 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर। Published by: Aman Vishwakarma Updated Fri, 04 Sep 2026 11:55 PM IST
सार

मिर्जापुर में मायके में पत्नी पर नौ महीने की बेटी की हत्या का आरोप लगा है। पड़री थाना क्षेत्र के रानी चौकिया गांव निवासी रोशन की दो वर्ष पहले शादी हुई थी। पत्नी प्रीति का मायका कछवां के चरनहा गांव में है। सूचना पर पुलिस ने अंतिम संस्कार रुकवाकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने पहले भी हत्या के प्रयास का आरोप लगाया।

विज्ञापन
Wife accused of daughter murder Father halts last rites of nine month old infant demands justice sensation
घर में माैजूद भीड़। - फोटो : संवाद

विस्तार

मिर्जापुर के कछवां थाना क्षेत्र के चरनहा गांव में नौ महीने की बच्ची सौम्या की मौत के बाद उसके पिता ने पत्नी पर हत्या का आरोप लगाया है। बृहस्पतिवार को रोशन बिंद बेटी का अंतिम संस्कार करने बरैनी घाट पहुंचे, जहां ससुराल पक्ष के लोगों ने अंतिम संस्कार करने से रोक दिया। इसके बाद रोशन ने पुलिस को सूचना देकर पत्नी प्रीति पर बेटी की हत्या का आरोप लगाया। सूचना पर पहुंची पड़री थाने की पुलिस ने अंतिम संस्कार रुकवाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन




पड़री थाना क्षेत्र के रानी चौकिया गांव निवासी रोशन बिंद ने बताया कि करीब दो वर्ष पहले उसकी शादी कछवां थाना क्षेत्र के चरनहा गांव निवासी प्रीति से हुई थी। रोशन के अनुसार, वह पहले बिहार में काम करता था और वर्तमान में नगर के कसरहट्टी में मजदूरी करता है। उसने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी का किसी अन्य व्यक्ति से प्रेम प्रसंग है और वह कई बार घर से जा चुकी है।
विज्ञापन


रोशन ने पत्नी पर पहले भी उस पर हमला करने का आरोप लगाया। उसके मुताबिक, एक बार प्रीति ने सोते समय धारदार हथियार से उस पर हमला किया था। नींद खुल जाने के कारण वह बच गया। आरोप है कि प्रीति ने पहले उस पर ग्लास से भी हमला किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रोशन ने बताया कि करीब तीन महीने पहले बेटी सौम्या की पिटाई की गई थी, जिससे उसका पैर टूट गया था। इलाज के बाद बच्ची के पैर पर प्लास्टर चढ़ाया गया था। प्लास्टर कटने के बाद प्रीति बेटी को लेकर अपने मायके चली गई थी और करीब दो महीने से वहीं रह रही थी।

रोशन के अनुसार, बृहस्पतिवार सुबह वह बेटी का अंतिम संस्कार करने बरैनी घाट पहुंचा था। वहां मौजूद ससुराल पक्ष के लोगों से विवाद हो गया और उन्होंने अंतिम संस्कार रोक दिया। पुलिस के पहुंचने के बाद शव की जांच कराई गई। रोशन का दावा है कि बच्ची के शरीर पर चोट के निशान और गले पर खरोंच के निशान थे। उसने पत्नी पर बेटी की हत्या का आरोप लगाया।

सीओ सदर जटाशंकर मिश्रा ने बताया कि बालिका की मौत ननिहाल में हुई है। परिजनों की ओर से गिरने से चोट लगने की बात बताई गई है, जबकि पिता ने हत्या का आरोप लगाया है। अंतिम संस्कार रुकवाकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पीएम रिपोर्ट के आधार पर मौत के कारणों का पता चलेगा, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed