फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   whole family became ill after seeing lizard in food in mirzapur reached hospital by ambulance

मिर्जापुर: भोजन में छिपकली देखकर पूरा परिवार हुआ बीमार, एंबुलेंस से पहुंचा अस्पताल

Mon, 18 Apr 2022 12:59 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 18 Apr 2022 12:59 PM IST
सार

मिर्जापुर के बेलहरा गांव में रविवार रात भोजन में बनी मछली में छिपकली देखकर परिवार के लोग बीमार हो गए। 

विज्ञापन
whole family became ill after seeing lizard in food in mirzapur reached hospital by ambulance
रात में ही पूरा परिवार एंबुलेंस से पहुंचा अस्पताल - फोटो : फाइल

विस्तार

मिर्जापुर के बेलहरा गांव में रविवार रात भोजन में बनी मछली में छिपकली देखकर परिवार के लोग बीमार हो गए। घबराकर आधी रात को एम्बुलेंस से पूरा परिवार अस्पताल पहुंच गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों द्वारा खतरे से बाहर बताया गया।

विज्ञापन


मड़िहान थाना क्षेत्र के बेलहरा गांव अधिया मौजा निवासी विजय ने बताया कि वह रविवार शाम बेलहरा चट्टी से मछली खरीदकर लाया था। घर में बनाने के बाद पूरे परिवार के साथ खाना खाते समय मछली में छिपकली देखकर घबरा गया। परिजनों को उल्टी दस्त होना शुरू हो गया।
विज्ञापन


पड़ोसियों की सलाह पर 108 नंबर पर फोन कर एंबुलेंस बुला लिया। पत्नी श्याम कुमारी और दो बच्चों शनि व मनीष  के साथ इलाज कराने मड़िहान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच गया। उपचार होने के बाद डॉक्टर ने बताया कि अब सभी लोग खतरे से बाहर हैं। सुबह अस्पताल से सभी को छुट्टी दे दी गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed