फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Whoever is the culprit, strict action will be taken: Dayashankar Singh

अपराधी कोई भी हो, होगी सख्त कार्रवाई : दयाशंकर सिंह

Sun, 26 Jun 2022 01:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jun 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
Whoever is the culprit, strict action will be taken: Dayashankar Singh
परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने शनिवार को शाम को बेलखरिया का पुरा पहुंच कर पिटाई से मृत मुकेश मिश्रा के परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने परिजनों को आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया। कहा कि अपराधी कोई भी होगा, बच नहीं सकता है।
विज्ञापन

कटरा कोतवाली क्षेत्र के बेलखरिया का पुरा निवासी मुकेश मिश्रा की बीते दिनों दुर्गा बाजार मोहल्ले में बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने नौ लोगों पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। इनमें से सात आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। दो अन्य आरोपी चुन्नू और हैप्पी अभी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। इस मामले में लापरवाही बरतने पर पुलिस विभाग के तीन दरोगा समेत 12 लोगों को निलंबित किया जा चुका है। जिले में आपातकाल दिवस पर आयोजित गोष्ठी में शामिल होने आए परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह शनिवार की शाम मुकेश मिश्रा के परिजनों से मिले। उन्होंने परिजनों को आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया। परिवहन मंत्री ने कहा कि मुकेश मिश्रा की निर्मम हत्या हुई है। इस मामले में जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार में कोई भी अपराधी बच नहीं सकता है। कानून के दायरे में रहकर परिवार को न्याय दिलाया जाएगा। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता और ब्राह्मण समाज के लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed