फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   While cooking, a fire broke out in the shop; seven people got burned trying to extinguish it.

Mirzapur News: खाना बनाते समय दुकान में लगी आग, बुझाने में सात लोग झुलसे

Mon, 20 Oct 2025 01:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Oct 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
While cooking, a fire broke out in the shop; seven people got burned trying to extinguish it.
हलिया के भटवारी गांव में गैस सिलेंडर लीकेज होने के कारण  दुकान में लगी आग जलासामान फोटो, स्रोत 
हलिया। भटवारी गांव में रविवार की सुबह सौंदर्य प्रसाधन की दुकान के पीछे गैस सिलेंडर पर भोजन बनाते समय पाइप लीकेज होने से आग लग गई। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने पानी से आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन तब तक सारा सामान जल कर नष्ट हो गया। गृहणी सहित सात लोग झुलस गए। सभी को पीएचसी हलिया लाया गया। जहां से गृहणी अनिता को चिकित्सकों ने ट्रॉमा सेंटर मिर्जापुर के लिए रेफर कर दिया। अन्य का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

भटवारी गांव में राजेश मौर्य की सौंदर्य प्रसाधन की दुकान है। घर के पीछे कमरे में गैस सिलेंडर पर गृहणी अनीता खाना बना रहीं थीं। पाइप में लीकेज होने से आग दुकान में फैल गई। दुकान में रखा सामान जल गया। राजेश के पिता मन्नालाल मौर्य ने रविवार को थाने में दी तहरीर में कहा है कि खाना बनाते समय सिलेंडर का पाइप लीकेज होने से घर व दुकान में रखा सात लाख रुपये जूता, चप्पल, चूड़ी, कपड़ा, साबुन, तेल आदि जलकर नष्ट हो गया। आग बुझाने में राजेश (35), अनीता (30), आंचल (15), अंशिका (8), आरती (6), आंशी (4) और सूराजा देवी (60) आग की लपट से झुलस गईं। गृहणी अनीता लगभग 40 प्रतिशत आग की लपेट में झुलस गई। डॉ. रविराज ने बताया कि आग से 40 प्रतिशत झुलसी महिला अनिता का प्राथमिक उपचार के बाद ट्रॉमा सेंटर मिर्जापुर के लिए रेफर कर दिया। वहीं अन्य का उपचार किया गया है। सूचना पर पहुंचे ग्राम प्रधान राजेश मौर्य ने आगजनी की सूचना क्षेत्रीय लेखपाल को दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed