{"_id":"64caae4586d91774c901e877","slug":"which-area-will-be-developed-with-four-crore-58-lakh-mirzapur-news-c-192-1-svns1034-3366-2023-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: चार करोड़ 58 लाख से होगा कोन क्षेत्र का विकास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: चार करोड़ 58 लाख से होगा कोन क्षेत्र का विकास
विज्ञापन
चील्ह। कोन ब्लाॅक सभागार में बुधवार को हुई बैठक में क्षेत्र पंचायत के विकास के लिए चार करोड़ 58 लाख रुपये के प्रस्तावों को ध्वनि मत से पारित कर दिया गया। क्षेत्र पंचायत से दो करोड़ 33 लाख व मनरेगा के तहत 2 करोड़ 25 लाख रुपये से कार्य कराने प्रस्ताव पास हुए। सदन में विद्युत निगम, जल निगम सहित कुछ अन्य विभागाें के अधिकारियों के मौजूद नहीं रहने पर ग्राम प्रधानों और क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने नाराजगी जताई।
ब्लाॅक प्रमुख मीनाक्षी सिंह की अध्यक्षता में क्षेत्र पंचायत सदस्य भारतेंदु यादव ने हर घर नल योजना के तहत कराए गए कार्यों का मामला उठाते हुए कार्यदायी संस्था पर मानक के विपरीत पाइप लाइन बिछाने का आरोप लगाया। इस पर खंड विकास अधिकारी राकेश कुमार शुक्ला ने जल निगम व विद्युत निगम के उच्चाधिकारियों को पत्र लिखकर वस्तुस्थिति से अवगत कराने के लिए सदस्यों को आश्वासन दिया। बैठक में राष्ट्रीय आजीविका मिशन, स्वच्छ भारत मिशन, पेंशन, मनरेगा, आवास, पशुपालन, कृषि, सहकारिता व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी। ब्लॉक प्रमुख मीनाक्षी सिंह ने कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही सभी योजनाओं का लाभ आम जनता तक पहुंचे, इसके लिए हम सभी को मिलकर प्रयास करना होगा।
बैठक में बीडीओ राकेश कुमार शुक्ला, अनिल सिंह, जिला पंचायत सदस्य अजय यादव, एडीओ आईएसबी राजेश सिंह, एडीओ एजी विजय शंकर, एडीओ पंचायत विनीत मौर्य, खंड शिक्षा अधिकारी बृजेश कुमार राय, डॉ. बृजेश कुमार यादव, नेहा तिवारी, संजय पांडेय, कृपाशंकर, ग्राम प्रधान शंभू नाथ यादव, दिनेश मिश्रा, भोला बाबू मौर्य, अशोक यादव आदि मौजूद रहे।