{"_id":"63406ecef737c14af23b28e5","slug":"wherever-the-city-will-go-only-pits-and-dust-will-be-found-mirzapur-news-vns6779732173","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में जिधर जाएंगे गड्ढे और धूल ही पाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में जिधर जाएंगे गड्ढे और धूल ही पाएंगे
विज्ञापन
विंध्याचल मार्ग के बल्ली अड्डा के सड़क पर अमृत योजना के तहत खोदी गई सड़क पर बना गड्ढ़ा ।
- फोटो : MIRZAPUR
वैसे तो जिले की अधिकांश सड़कें क्षतिग्रस्त हैं। वहीं नगर में मुख्य मार्ग ही नहीं बल्कि गलियां भी क्षतिग्रस्त हैं। कहीं बारिश से जल भराव से तो कहीं जल निकासी नहीं होने से सड़कों पर गड्ढे हो गए हैं। रही सही कसर सीवर और अमृत योजना के तहत खोदे गए गड्ढों ने कर दिया। इस कार्य से कोई मार्ग अछूता नहीं है, पर ये कार्य पूरा भी नहीं हुआ है, इसके चलते गड्ढे खोदकर पाइप डालकर सड़क को छोड़ दिया गया है।
इससे आने-जाने में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। न सिर्फ सड़कों पर गड्ढों का सामना करना पड़ रहा है बल्कि सड़क पर चलते समय उड़ रही धूल से भी लोगों का चलना दुश्वार हो गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तो 15 नवंबर तक सड़कों को गड्ढा मुक्त करने का आदेश दिया है, पर देखना होगा नगर की सड़कें कब तक गड्ढा मुक्त होंगी।
शुक्लहा-स्टेशन रोड माग, कपड़े होंगे गंदे, आंखे हो जाएंगी लाल
मिर्जापुर। नगर का सबसे प्रमुख मार्ग शुक्लहा स्टेशन और उससे लगा शुक्लहा भरुहना मार्ग है। भरुहना मार्ग से चुनार की ओर से लोग शहर आते हैं तो स्टेशन मार्ग से नगर के लोगों के अलावा रेलवे स्टेशन पर आने वाले लोग भी शहर में प्रवेश करते हैं। इन दोनों मार्गों पर सीवर और पाइपलाइन कार्य के लिए गड्ढे खोदे गए। कार्य के बाद गड्ढों को पाटा गया है, पर सड़क का निर्माण नहीं हुआ है। इससे बारिश होने पर रोड पर कीचड़ रहता है तो धूप निकलने पर धुल का गुबार उड़ता रहता है। इन दोनों मार्गो पर रेलवे स्टेशन के साथ अधिकारियों के कार्यालय, कालेज व महत्वपूूर्ण प्रतिष्ठान हैं। ऐसे में अगर आप बाइक, साइकिल आदि से जा रहे हैं तो कपड़े गंदे होना और धूल से नहीं बच पाएंगे।
विज्ञापन
बल्ली का अड्डा, सड़क में गड्डा
मुसफ्फरगंज केबी कालेज के पास से होकर जाने वाली बल्ली का अड्डा मार्ग भी क्षतिग्रस्त है। उस पर गड्ढे ही गड्ढे हैं। शास्त्री पुल से होकर नगर में आने वाले लोग इस मार्ग का प्रयोग करते हैं। इमामाबाड़ा-चेतगंज से आगे बढ़ने पर केबी कॉलेज की ओर आते समय सड़क क्षतिग्रस्त है। सड़क के गड्ढे ऐसे हैं कि अगर संभल कर न चले तो गिरना तय है। इस मार्ग से ही होकर लोग आगे नगर में भी पहुंचते है।
नगर की अन्य सड़कों का हालत भी दयनीय
नगर के कई प्रमुख मार्गों की हालत दयनीय है। इसमें महुवरिया-तहसील मार्ग, बुढ़ेनाथ-शक्तिरोड, टेढीनीम, बरियाघाट मार्ग, चौबेटोला-टेढ़ीनीम मार्ग, लालडिग्गी मार्ग पाइपलाइन के चलते क्षतिग्रस्त हो गया है। पुरानी दशमी मार्ग पर मार्ग में गड्डा है, मार्ग की नालियां चोक हैं। सड़क के गड्ढे में पानी भरा है। जिसमें स्टेशन रोड की आधी सड़क बनी है, आधी खराब है। बरियाघाट मार्ग भी खराब है। इन मार्गों पर भरत मिलाप निकलना है। इसके बाद भी इन मार्गों की मरम्मत नहीं हो रही है।