फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Where more dengue patients are found, get fogging done

जहां डेंगू के अधिक मरीज मिलें, वहां कराएं फागिंग

Mon, 17 Oct 2022 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 17 Oct 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Where more dengue patients are found, get fogging done
केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने रविवार को दोपहर में मंडलीय अस्पताल पहुंचकर डेंगू वार्ड का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने डेंगू वार्ड में भर्ती मरीजों व उनके तीमारदारों से बात कर अस्पताल से मिल रही सुविधाओं व व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। उन्होंने मौके पर मौजूद मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आरबी कमल व एसआईसी डॉ. अरविंद सिंह को निर्देश दिया कि अस्पताल में भर्ती मरीजों को समय से इलाज व दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित कराएं।
विज्ञापन

उन्होंने प्राचार्य व एसआईसी से यह भी कहा कि जिस ग्रामसभा, वार्ड व क्षेत्र से डेंगू के ज्यादा मरीज अस्पताल में आ रहे हों, उन्हें विशेष रूप से चिह्नित कराकर वहां फागिंग के साथ ही एंटी लार्वा का छिड़काव भी कराएं। संबंधित क्षेत्रों में नालियों की नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित कराने का भी निर्देश दिया।
विज्ञापन

उन्होंने स्थानीय लोगों को डेंगू के रोकथाम व इससे बचाव के लिए जागरूक करने का भी निर्देश दिया। कहा कि इसके अतिरिक्त जनपद के प्रत्येक क्षेत्र में फागिंग करायी जानी चाहिए। लोगों को कूलर, फूलदान, पशु-पक्षी के पानी के बर्तन आदि को नियमित रूप से साफ करने व रात में सोते समय मच्छरदानी लगाने आदि के बारे में जागरूक करने के लिए भी कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान अनुप्रिया को बताया गया कि मंडलीय अस्पताल में डेंगू मरीजों के लिये 149 बेड आरक्षित किए गए हैं। डेंगू व मलेरिया के मरीज बढ़ रहे हैं, परंतु अभी पूरे बेड भरे नहीं हैं। मरीजों के तीमारदारों ने बताया कि अस्पताल में उनको बेहतर सुविधाएं मिल रही हैं। मंत्री ने कहा कि अस्पताल में यदि किसी प्रकार की असुविधा हो तो उससे उन्हें तत्काल अवगत कराएं। ताकि व्यवस्था सुनिश्चित करायी जा सके। निरीक्षण के दौरान अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. बीके चौधरी, उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मुकेश प्रसाद, अस्पताल मैनेजर अनुज ठाकुर, जिलाध्यक्ष अपना दल राम लौटन बिंद, उदय पटेल, अशोक पटेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed