फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   When uncle did not invite me to the wedding, I drank poison

Mirzapur News: मामा ने शादी का निमंत्रण नहीं दिया तो पी लिया जहर

Sun, 20 Apr 2025 01:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Apr 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
When uncle did not invite me to the wedding, I drank poison
राजगढ़। क्षेत्र के एक गांव के युवक ने शुक्रवार को मामा के घर से शादी का निमंत्रण न मिलने पर जहर पी लिया। बेहोश होने पर परिजन उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, राजगढ़ पहुंचे, जहां उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

युवक के मामा के बेटे की शादी 20 अप्रैल को होनी है। युवक भी बरात में जाने की तैयारी कर रहा था लेकिन मामा ने उसे निमंत्रण ही नहीं दिया। इससे नाराज युवक ने शुक्रवार की शाम जहर पी लिया। उल्टी होने और मुंह से झाग निकलने के बाद वह बेहोश हो गया। परिजनों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। अस्पताल में होश आने पर उसने परिजनों को जहर पीने की वजह बताई। डॉ. महेंद्र चौधरी ने बताया कि युवक की तबीयत अब सामान्य हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed