{"_id":"654d455db0dd3572b50eab8e","slug":"when-the-girl-pressured-him-to-marry-she-strangulated-him-to-death-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-8299-2023-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: किशोरी ने शादी का दबाव बनाया तो कर दी गला दबाकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: किशोरी ने शादी का दबाव बनाया तो कर दी गला दबाकर हत्या
विज्ञापन
मिर्जापुर। ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र के एक गांव से लापता किशोरी की हत्या के मामले का पर्दाफाश का दावा किया गया है। पुलिस ने इस मामले में बृहस्पतिवार को तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार लापता किशोरी ने जब शादीशुदा प्रेमी से शादी की जिद की तो उसने अपनी पत्नी की बहन और उसके देवर के साथ मिलकर प्रेमिका की हत्या कर दी। शव को जंगल में छिपा दिया। जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया।
क्षेत्र के एक गांव निवासी 16 वर्षीय किशोरी को एक गांव के शादीशुदा व्यक्ति से प्रेम संबंध हो गया था। बीते अगस्त माह में किशोरी अचानक रात में लापता हो गई। लापता होने पर परिजनों ने खोजबीन की, परंतु उसका पता नहीं चल सका। इस बीच उसने अपनी मौसेरी बहन को बताया कि वह अपनी मंजिल पर पहुंच गई है। परिजनों को लगा कि वह किसी के साथ गई है। जिसके बाद परिजनों ने उसके लापता होने के 20 दिन बाद 24 अगस्त को ड्रमंडगंज थाने में तहरीर देकर अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी थी। एएसपी नक्सल ओपी सिंह ने बताया कि छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला कि किशोरी किसी से फोन पर बात करती है। बात करने वाले व्यक्ति से पूछताछ की गई। जांच के दौरान कई संदिग्ध नंबर मिले। जिससे पता चला कि बसंत लाल निवासी मलीपुर नोगवा उसे ले गया था। इसके बाद बसंत से कड़ाई से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि वह शादीशुदा है और उससे तीन बच्चे हैं। किशोरी उससे शादी की जिद कर रही थी। भैसोड़ जेर की पहाड़ी के जंगल में उसकी गला दबाकर हत्या करने के बाद शव छिपा दिया था। आरोपी ने बताया कि इस कार्य में उसकी पत्नी की बहन पूजा देवी निवासी ग्राम चक भैसोड़ा महुगढ़ी थाना ड्रमंडगंज और पूजा का देवर राजेश कुमार भी शामिल था। एएसपी ने बताया कि जंगल से शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। शव के रूप में कंकाल बचा था। तीनों आरोपियों को हत्या का मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया।