फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   When the brother-in-law and sister-in-law fought, a settlement was reached at the police station in the morning, and a murder charge was filed in the evening.

Mirzapur News: जेठ जेठानी ने मारपीट की तो सुबह थाने पर हुई सुलह, शाम को हत्या का आरोप

Tue, 21 Apr 2026 01:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
When the brother-in-law and sister-in-law fought, a settlement was reached at the police station in the morning, and a murder charge was filed in the evening.
देहात कोतवाली क्षेत्र के देवापुर पचवल गांव में शाहिबा सोज की मौत के बाद पोस्टमार्टम हाउस पर रोत - फोटो : मेडिसिन विभाग के बाहर लगी मरीज व तीमारदरों की भीड़।
देहात कोतवाली क्षेत्र के देवापुर पचवल गांव की घटना, महिला की बहन ने लगाया आरोप
विज्ञापन

मिर्जापुर। देहात कोतवाली क्षेत्र के देवापुर पचवल गांव में रविवार सुबह बच्चे के लघुशंका करने के विवाद के बाद हुई मारपीट का मामला थाने पहुंचा। वहां सुलह के बाद शाम को घर पहुंचने पर फिर विवाद हो गया। शाम को शाहिबा सरोज (32) की फंदे से लटकी लाश मिली। महिला की बहन कविता का आरोप है कि जेठ-जेठानी ने पिटाई के बाद शाहिबा की गला दबाकर हत्या कर दी। फंदे पर शव को लटका दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
देवापुर पचवल गांव निवासी कविता ने आरोप लगाया कि उसका और उसकी छोटी बहन शाहिबा सरोज की शादी एक ही घर में हुई है। उसके पति चार भाई हैं। तीसरे नंबर के भाई संजय से उसका और चौथे नंबर के भाई श्रवण से बहन शाहिबा की शादी हुई है। शाहिबा के पति श्रवण मोबाइल की दुकान की है। दंपती का पुत्र शिव और पुत्री राखी है। कविता ने बताया कि रविवार सुबह शाहिबा के बच्चे ने लघुशंका कर दी। शाहिबा उसे साफ कर रही थी। उसका छींटा पड़ने पर जेठानी झगड़ा करने लगी। इसके बाद जेठ-जेठानी ने बहन शाहिबा की पिटाई कर दी। मामला देहात कोतवाली पहुंचा। वहां पर मामले का सुलह करा दिया गया। सुलह होने के बाद जब शाम को घर आए तो जेठ-जेठानी ने धमकाया कि उनका कुछ नहीं होगा। इस बात पर फिर से झगड़ा करते हुए बहन शाहिबा की लात-घूसों से पिटाई की। उसका गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को फंदे से लटका दिया। यह सब देख रहे पुत्र ने शोर मचाया पर जेठ-जेठानी नहीं माने। शोर सुनकर हमलोग ऊपर कमरे में गए तो बहन बेहोश पड़ी थी। अस्पताल लेकर आए तो उसकी मौत हो चुकी थी। कविता ने आरोप लगाया कि जेठ-जेठानी ने मिलकर उसकी बहन की हत्या कर दी। इसके बाद दोनों भाग गए।
विज्ञापन


आठ मार्च को भी हुआ था चालान
कविता ने बताया कि जेठ-जेठानी अक्सर विवाद करते रहते हैं। आठ मार्च को भी जेठ ने विवाद कर मारपीट की थी। तो थाने में उसका चालान हुआ था। इसके बाद भी रविवार को फिर झगड़ा करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



वर्जन
आरोपों की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से महिला की मौत के कारणों का पता चलेगा। उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
अमित मिश्रा, देहात कोतवाल

देहात कोतवाली क्षेत्र के देवापुर पचवल गांव में शाहिबा सोज की मौत के बाद पोस्टमार्टम हाउस पर रोत

देहात कोतवाली क्षेत्र के देवापुर पचवल गांव में शाहिबा सोज की मौत के बाद पोस्टमार्टम हाउस पर रोत- फोटो : मेडिसिन विभाग के बाहर लगी मरीज व तीमारदरों की भीड़।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed