फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   When people protested against land encroachment, they beat them up and abused them, but no action is being taken.

Mirzapur News: जमीन पर कब्जे का विरोध किया तो पिटाई कर दी गाली, नहीं हो रही कार्रवाई

Fri, 22 Dec 2023 11:34 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 22 Dec 2023 11:34 PM IST
विज्ञापन
When people protested against land encroachment, they beat them up and abused them, but no action is being taken.
मिर्जापुर /पड़री। पड़री थाना क्षेत्र के दुबेपुर बसारी गांव निवासी राममूरत, रामलखन, रामसेवक, रामबदन और राम बरन भाई है। इनका आरोप है कि इनकी जमीन पर कब्जा कर कूड़ा घर बनाया जा रहा है। इनकी जमीन के बगल में ग्राम सभा की जमीन है। जलनिगम का पानी का टंकी बनी है, तीन बिस्वा किसी को पट्टा दिया गया है। वहां पर कूड़ा घर बनाया जा रहा है। उसे ग्राम सभा की जमीन के बजाए उनके जमीन का हिस्स ले लिया गया है। इसका विरोध करने पर विपक्षी के सह पर पुलिस उन पर अत्याचार कर रही है। फोन पर गाली देने के बाद मौके पर आकर घर की महिलाओं को मारापीटा। वह शिकायत लेकर पुलिस अधिकारियों के पास जा रहे है तो उनकी सुनवाई नहीं हो रही है। शुक्रवार को चंपा देवी, सुनिता, जड़ावती, गुलाबी, रीना, सविता आदि ने पुलिस अधीक्षक और डीएम कार्यालय पहुंच कर ज्ञापन दिया। महिलाओं ने बताया कि उनकी सुनवाई नहीं हो रही है। वहीं गाली वाले आडियो की जांच एसपी ने एएसपी सिटी को सौंपा है, पर अभी तक आडियो मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई है। एएसपी सिटी नितेश सिंह ने बताया कि जांच उनको मिली है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed