फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   When neighbor refused to talk to young man, wife consumed poison with child

Mirzapur News: पड़ोसी युवक से बात करने से मना किया तो पत्नी ने बच्चे संग किया विषाक्त का सेवन

Tue, 02 Apr 2024 01:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Apr 2024 01:28 AM IST
विज्ञापन
When neighbor refused to talk to young man, wife consumed poison with child
राजगढ़। थाना क्षेत्र के एक गांव की एक महिला ने पति से विवाद पर घर में रखा कीटनाशक अपने छह वर्षीय बच्चे को पिलाकर खुद भी उसका सेवन कर लिया। जानकारी होने पर परिजनों ने दोनों को राजगढ़ सीएचसी में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार कर डॉक्टर ने बच्चे को रेफर कर दिया, जबकि महिला ने अपना इलाज कराने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव की एक महिला पड़ोसी युवक से काफी समय से बात कर रही थी। इस बीच उसके पति ने उसे कई बार मना किया, लेकिन महिला ने नहीं मानी। सोमवार को शाम को इसी बात को लेकर पति-पत्नी में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि महिला ने घर में रखा कीटनाशक अपने छह वर्षीय इकलौते पुत्र को पिलाकर कर खुद उसका सेवन कर लिया। देर शाम बच्चे की हालत बिगड़ने पर परिजन उसे सीएचसी राजगढ़ ले गए। जहां डॉक्टर ने बच्चे का प्राथमिक उपचार कर हालत गंभीर देख मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया, जबकि महिला अपना इलाज कराने से इंकार करती रही। पति ने बताया कि उसकी पत्नी पड़ोसी युवक से बात कर रही थी। मना करने पर पुत्र को कीटनाशक पिलाकर स्वयं पी ली। सीएचसी के डाॅ. सर्वेश कुमार ने बताया कि बच्चे की हालत ज्यादा गंभीर थी। इस कारण उसे मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed