फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Wheat loaded vehicles at the purchasing centers due to rain

बारिश से क्रय केंद्रों पर गेहूं लदे वाहनों पर आफत

Thu, 27 May 2021 11:16 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 27 May 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
Wheat loaded vehicles at the purchasing centers due to rain
मिर्जापुर। यास तूफान के कारण हो रही बारिश से क्रय केंद्रों पर गेहूं बेचने आए किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि अधिकतर जगहों पर किसान अपने गेहूं की सुरक्षा के लिए उसे तिरपाल से ढंक कर ही लाए थे। इससे उनको कम परेशानी हुई।
विज्ञापन

जिले में 58 क्रय केंद्रों पर गेहूं की खरीद हो रही है। बारिश से इस खरीद में खलल पड़ा है। हलिया, क्षेत्र में बृहस्पतिवार की दोपहर से अचानक बारिश शुरू हो जाने से गेहूं खरीद क्रय केंद्रों पर किसानों की गेहूं की खरीद प्रभावित हो गई। ट्रैक्टर ट्राली पर गेहूं लादकर क्रय केंद्रों पर आए किसानों ने गेहूं को बारिश से बचाने के लिए ट्राली पर तिरपाल लगाकर गेहूं को भीगने से बचाया है। साधन सहकारी समिति भटवारी दिघिया पर आधा दर्जन की संख्या में ट्रैक्टर ट्राली पर गेहूं लादकर किसान बारी का इंतजार करते रहे। इसी प्रकार विपणन केंद्र मवईकला पर भी किसान ट्रैक्टर ट्राली पर गेहूं लादकर खड़े रहे। केंद्र प्रभारी रंजन सिंह ने बताया कि खाद्य विभाग केंद्र हलिया प्रथम पर कुल 232 किसानों से कुल 11177 क्विंटल तथा हलिया द्वितीय पर कुल 222 किसानों से कुल 11385 क्विंटल गेहूं की खरीद की गई है। जिसमें हलिया प्रथम पर 232 किसानों के सापेक्ष 218 किसानों तथा हलिया द्वितीय पर 222 के सापेक्ष 210 किसानों के खातों में भुगतान कर दिया गया है। खरीद टोकन के माध्यम से की जा रही है। कलवारी, इन नए नियम से किसानों में आक्रोश है। किसान धनेश ने कहां की अब सरकार के द्वारा किसानों के ऊपर अत्याचार किया जा रहा है। नए-नए नियम कानून लगाकर किसानों को परेशान किया जा रहा है। किसान रमाशंकर, राजाराम, नीरज, कल्लू, मोहन, सुरेश, लालमणि अन्य किसान उपस्थित रहे। क्रय केंद्र प्रभारी हॉट शाखा दीपक श्रीवास्तव ने कहा कि शासनादेश से प्राप्त आदेशों के अनुसार अब एक किसान से केवल 30 क्विंटल ही गेहूं की खरीद की जाएगी। चाहे टोकन 100 क्विंटल तक का ही क्यों न हो।
विज्ञापन

इनसेट
अब प्रति किसान 30 क्विंटल की ही होगी खरीद
मिर्जापुर। शासन ने गेहूं खरीद के लिए नई नीति निर्धारित कर दी है। अब प्रति किसान मात्र 30 क्विंटल गेहूं की ही खरीद की जाएगी। यह जानकारी देते हुए जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी धनंजय सिंह ने बताया कि अब किसान इससे अधिक गेहूं नहीं बेच सकेंगे। इस बारे में सभी केंद्र प्रभारियों को सूचित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed