फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Wheat crop and scabies burnt to ashes due to arson

आगजनी से गेंहू की फसल व मड़ई जलकर राख

Wed, 14 Apr 2021 11:43 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Apr 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
Wheat crop and scabies burnt to ashes due to arson
अहरौरा/जमालपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के सरिया गांव निवासी जगदीश सिंह पुत्र शिवनाथ सिंह के खेत में बुधवार की सुबह रहस्यमय परिस्थितियों में आग लग गई। आग से लगभग सात बीघा गेंहू की खड़ी फसल जलकर नष्ट हो गया। आग की सूचना फायर ब्रिगेड को देते हुए ग्रामीण खुद मौके पर पहुंच कर आग बुझाने में जुट गए। सूचना के बावजूद मौके पर फायर बिग्रेड का वाहन घटनास्थल पर नहीं पहुंचा और देखते ही देखते सात बीघा की फसल जल कर राख हो गई। इससे पूर्व जंगलमहाल ग्रामसभा के बरही गांव निवासी नंदलाल के झोपड़ी में आग लगने से गृहस्थी का सारा सामान जल गया। पीड़ित नंदलाल ने बताया कि आग किन परिस्थितियों में लगी उसका पता नहीं चल पाया है। अगलगी से झोपड़ी में रखा हुआ दस हार्स पावर का मोटर, साईकल, चना, गेंहू, चारपाई, बिस्तर, कपड़ा सहित अन्य सामान जल कर नष्ट हो गया। आगजनी की सूचना मिलने पर किसान नेता सिद्धनाथ सिंह मौके पर पहुंच कर प्रशासन से पीड़ित को मुआवजा दिलाने की मांग किया है। जमालपुर, क्षेत्र के विशुनपुरा गांव में बुधवार की दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों मे गेहूं की खड़ी फसल मे आग लगने से 4 किसानों की करीब चार बिघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। गांव निवासी किसान गुड्डू भारती का एक बीघा, राम अलम पटेल का डेढ़ बीघा, रोशन पटेल का 17 बिस्वा और गोपाल पटेल का 15 बिस्वा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed