फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Water will be released from Dongia reservoir for irrigation

सिंचाई के लिए डोंगिया जलाशय से छोड़ा जाएगा पानी

Sat, 17 Sep 2022 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Sep 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Water will be released from Dongia reservoir for irrigation
अहरौरा। धान की फसल की सिंचाई और नहरों के संचालन को लेकर शुक्रवार को अहरौरा जलाशय पर मेन कैनाल समिति की बैठक हुई। इसमें डोंगिया जलाशय से हाई चैनल के मेन कैनाल की नहर में पांच दिन तक पानी छोड़े जाने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

बैठक में किसानों ने प्रस्ताव रखा कि बरसात के अभाव में सूख रही धान की फसलों की सिंचाई के लिए डोंगिया जलाशय से मेन कैनाल की नहरों से पानी छोड़ना आवश्यक है। चर्चा के बाद आम सहमति बन गई किसानों की मांग को ध्यान में रखते हुए मेन कैनाल समिति ने पानी छोड़ने का निर्णय लेते हुए गरई प्रणाली के समस्त नहरों का संचालन 5 अक्टूबर से शुरू करने की घोषणा कर दी। भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश सचिव सिद्धनाथ सिंह ने कहा कि अहरौरा जलाशय में सिंचाई के लिए डोंगिया जलाशय में मात्र 16 दिन तथा अहरौरा जलाशय में मात्र 10 दिन का पानी शेष है। धान की फसलों को बचाते हुए गेहूं की फसल और पैदावार के दृष्टिगत पानी की कमी को देखते हुए आवश्यकतानुसार ही नहरों को खोलने की जरूरत है। प्रदेश सचिव प्रह्लाद सिंह ने कहा कि अनावश्यक रूप से जगह-जगह नहर काटकर पानी को बर्बाद होने से बचाने की जिम्मेदारी हम किसानों की है। कहा कि पटिहटा माइनर से जुड़े हुए लिफ्ट कैनाल को 20 सितंबर से शुरू करा दिया जाए तथा धुरियां माइनर में मानक के विपरीत बिछाई गई पाइप लाइन को तत्काल दुरुस्त कराया जाय। इस दौरान भाकियू जिलाध्यक्ष कंचन सिंह फौजी, राम आसरे, बीरबल, राम श्रृंगार सिंह, रामचंद्र, परशु राम, शिव प्रसाद सिंह, अवधेश सिंह, विरेंद्र सिंह, सेचन सिंह सहित अन्य किसान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed