{"_id":"5fb81a908ebc3e9b8409fbd1","slug":"water-mirzapur-news-vns5592276138","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाइप लाइन के जरिए घर-घर उपलब्ध कराया जाएगा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाइप लाइन के जरिए घर-घर उपलब्ध कराया जाएगा पानी
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिले में 22 नवंबर को आयोजित पाइप लाइन परियोजना के शिलान्यास के लिए अधिकारी सक्रिय हो गए हैं। शुक्रवार को डीएम व सीडीओ ने पहाड़ी विकास खंड के दांती व महुवारी ग्राम सभा में कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। वहीं हलिया में बीडीओ ने बैठक लेकर कार्यक्रम की तैयारी की समीक्षा की।
पड़री, विकास खंड के महुआरी, दाढ़ी राम व दांती गांव में पाइपलाइन परियोजना के तहत 15952 लाख रुपये से दोनों गांव में पाइप लाइन परियोजना स्थापित की जाएगी। ग्राम समूह पेयजल पाइप लाइन परियोजना का डीएम सुशील कुमार पटेल व सीडीओ अविनाश सिंह ने निरीक्षण किया। 200 किलोमीटर लंबी महुआरी दाढ़ीराम पाइप लाइन परियोजना से 7312 परिवार लाभान्वित होंगे जिसका पानी ढेकवा बाँध से लिया जाएगा तथा दांती 349 किलोमीटर लंबी पाइप लाइन परियोजना से 15791 परिवार लाभान्वित होंगे जिसका पानी अपर खजुरी से लिया जाएगा। पड़री मिर्जापुर ग्राम समूह पेयजल पाइप परियोजना का वर्चुवल शिलान्यास 22 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे तथा भूमि पूजन का कार्य क्षेत्रीय विधायक सुचिस्मिता मौर्य करेंगी। खंड विकास अधिकारी उषा पाल ने बतासा कि हलिया, जल जीवन मिशन विन्ध्य बुंदेलखंड अंतर्गत ब्लाक मुख्यालय पर शुक्रवार को अधिकारियों के साथ बीडीओ नंदलाल कुमार ने बैठक कर निरीक्षण भी किया। बताया कि विकास खंड के बरहुला वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से 154 राजस्व के प्रत्येक घर में शुद्ध पानी मुहैया कराया जायेगा। विकास खंड के 62 ग्राम पंचायतों के 154 गांवों में 296 करोड़ की लगात से 2024 तक शुद्ध पेयजल नल के जरिए उपलब्ध कराया जायेगा। विकास खंड को 27 जोन में विभाजित किया गया है। जिसमें अदवा डैम,बरहुला, नैठी कठारी, बरबसा गहरवार, कटरा,महोगढी, बबुरा रघुनाथ सिंह, बोधीपुर, मझिगवां महुगढ, सरहरा,सगरा,मवईकला, बरी,इंद्रवार अतरी दक्षिण, हथेड़ा, सोनगढा, राजपुर,सिलहटा,नदना,रामपुर नौडिहवा, मतवार, औरा, बैधा, मुडपेली, झरना, परसिया मुडपेली, सुरजगढ, गलरा,बडौहां,वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के माध्यम से सप्लाई की जायेगी। बीडीओ नंदलाल कुमार,जेई एमआई विजय कुमार, प्रशांत पांडेय,स्टेट वाटर सनिटेशन मिशन,राजेश सिंह,एजीएम एनसीसी मौजूद रहे।