{"_id":"23a72f4943fb8022c613e2d2fc3abf6f","slug":"water-lodging-creates-problems-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मार्ग पर जलभराव होने से आवागमन बाधित ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मार्ग पर जलभराव होने से आवागमन बाधित
विंध्याचल (सं.)।
Updated Fri, 07 Aug 2015 01:09 AM IST
विज्ञापन
दूधनाथ रेलवे क्रासिंग के नीचे लाखों रुपये की लागत से बने मार्ग पर जलभराव होने से आवागमन प्रभावित हो रहा है। हल्की बारिश होने के बाद क्रासिंग के नीचे बने अंडरग्राउंड मार्ग पर कंधे तक पानी लग जाता है। जलभराव होने से जहां एक ओर लोगों का आवागमन बाधित हो जाता है, वहीं छोटे-बड़े वाहनों के पानी में फंस जाने से लोग हलाकान रहते हैं। जंगीरोड मुख्य मार्ग से जोड़ने वाले इस मार्ग की दशा खराब होने से प्रतिदिन यात्री परेशान दिखाई देते हैं। जलनिकासी की व्यवस्था न होने से क्रासिंग के नीचे बना मार्ग निष्प्रयोज्य साबित
हो रहा है।
विज्ञापन
हो रहा है।