फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Water level decreased by 19 cm in 24 hours, now Ganga is decreasing by 1 cm per hour

Mirzapur News: 24 घंटे में 19 सेंटीमीटर घटा पानी, अब एक सेमी प्रतिघंटे घट रहीं गंगा

Sat, 13 Sep 2025 12:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Sep 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
Water level decreased by 19 cm in 24 hours, now Ganga is decreasing by 1 cm per hour
दोपहर में बारिश की तस्वीर संवाद
मिर्जापुर। बाढ़ के पानी का घटने क्रम तेज हो गया है। 24 घंटे में 19 सेंटीमीटर जलस्तर कम हो गया है। शुक्रवार शाम चार बजे तक एक सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पानी कम हो रहा था।शुक्रवार की शाम चार बजे गंगा का जलस्तर 76.42 मीटर दर्ज किया गया। जबकि एक दिन पहले बृहस्पतिवार की शाम गंगा का जलस्तर 76.61 मीटर था। एक सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बाढ़ का पानी कम हो रहा था। जैसे-जैसे पानी कम हो रहा है वैसे-वैसे बाढ़ क्षेत्र की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। कीचड़ से सने रास्ते ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ा रहे हैं। जिगना में कर्णावती नदी व छनवर में अब भी पानी भरा है। इस कारण भटेवरा, डेरवा, विजयपुर व अकोढ़ी रेलवे पुल के नीचे पानी भरा है। छनवर व कर्णावती नदी से प्रभावित महड़ौरा, अकोढ़ी, बिरोही, भटेवरा, कठवइया सहित कई गांवों की फसलें पहले ही डूबकर वर्बाद हो चुकी हैं। सीखड़ में गंगा का जलस्तर घटने के साथ ही सीखड़ क्षेत्र में भले ही लोग राहत महसूस कर रहे लेकिन पानी से घिरे मकान के चारों तरफ कीचड़ फैला है।
विज्ञापन


दोपहर में आधे घंटे के लिए हुई बारिश, उमस से मिली राहत

मिर्जापुर। तेज धूप और छांव के बीच शुक्रवार को दोपहर बाद मौसम का मिजाज बदल गया। जनपद के कई क्षेत्रों में हवा के साथ कुछ देर के लिए हुई बारिश से लोगों को उमस से राहत मिली है। बारिश बंद होते ही एक बार फिर से उमस और गर्मी बढ़ गई। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन की शुरुआत तेज धूप से हुई। इसके बाद जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया धूप-छांव का खेल शुरू हो गया। दोपहर बाद आसमान में बादल छा गए। नगर सहित कुछ ग्रामीण क्षेत्रों में 10-15 मिनट तक बारिश हुई। जिगना क्षेत्र में हल्की बूंदाबांदी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed