फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Water is essential for life, life and livelihood

जन, जीवन व जीविका के लिए आवश्यक है जल

Tue, 23 Mar 2021 12:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Mar 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
Water is essential for life, life and livelihood
मिर्जापुर। विश्व जल दिवस पर सोमवार को विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिला विज्ञान क्लब पर कार्यशाला संग विद्यालयों में भी विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन हुआ।
विज्ञापन

जिला विज्ञान क्लब के कैंप कार्यालय में आयोजित कार्यशाला में जल प्रबंधन की चुनौतियां पर बाल वैज्ञानिकों को जागरूक किया गया, तथा बाल वैज्ञानिकों ने अपने विचार प्रस्तुत किए। जिला विज्ञान क्लब समन्वयक सुशील कुमार पांडेय ने विश्व जल दिवस पर बाल वैज्ञानिकों को जागरूक करते हुए कहा कि जीवन और जीविका के लिए जल अनिवार्य है। बाल वैज्ञानिक विनय मिश्रा ने कहा कि जल का मुख्य स्रोत बारिश है। बाल वैज्ञानिक विनायक मिश्रा ने कहा कि हमें जल की संस्कृति को समझना पड़ेगा। इस गोष्ठी में विभिन्न विद्यालयों के 15 बाल वैज्ञानिकों ने प्रतिभाग किया। गोष्ठी में अपूर्व श्रीवास्तव, कुलदीप, आराधना, प्रणव, वैष्णवी, इशिका, पलक ने जल संरक्षण पर अपने विचार प्रस्तुत किए। इसी प्रकार प्राथमिक विद्यालय भगेसर विकास क्षेत्र पहाड़ी में ‘जल ही जीवन है’ विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रधानाध्यापक रविकांत द्विवेदी ने जल के बचाव के लिए बच्चों को प्रेरित किया। अंशुमान द्विवेदी ने अमृत योजना के शुभारंभ की चर्चा की। इस दौरान हुई प्रतियोगिता में विजेता राघव द्विवेदी प्रथम स्थान पर रहे। द्वितीय स्थान पर मनोरमा शर्मा, तृतीय स्थान पर कक्षा चार की छात्रा आंचल एवं चतुर्थ स्थान पर कक्षा पांच की छात्रा सानिया भारती रही। सभी विजेताओं को प्रधानाध्यापक द्वारा कॉपी और पेन देकर पुरस्कृत किया गया इस दौरान विद्यालय समिति के अध्यक्ष साधु, अंशुमान द्विवेदी, अशोक कुमार, रूपा दिवेदी, स्वरूप कुमारी मौजूद रहे। इसी प्रकार वार्टन पब्लिक स्कूल में जल दिवस के थीम को रंगोली के रूप में प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर डायरेक्टर एसवी केसरवानी आदि थे।
विज्ञापन

जल शक्ति अभियान: कैच द रेन का शुभारंभ
मिर्जापुर। विश्व जल दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से ’ जल शक्ति अभियान: कैच द रेन’ का सजीव प्रसारण एनआईसी में हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैच द रेन’ का शुभारम्भ करते प्रधानमंत्री ने चक्रीय जल संचयन एवं जल समृद्ध के विविध आयामो पर प्रकाश डाला। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दोनों राज्यों के पेयजल, सिंचाई एवं विद्युत के दृष्टिगत ’केन-बेतवा लिंक परियोजना’ पर हस्ताक्षर किये। इससे मध्य प्रदेश के नौ जिले एवं उत्तर प्रदेश के चार जिले लाभान्वित होंगे। प्रधानमंत्री ने पांच राज्यों के पांच जिलो के सरपंचो से उनके द्वारा किये गये जल संचयन के अनुभवो को सुना और उनसे संवाद स्थापित किया। कार्यक्रम के समापन पर जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार एवं मुख्य विकास अधिकारीअविनाश सिंह ने जिले वासियो से जल संचयन एवं पानी के विवेकपूर्ण उपयोग हेतु जागरूकता अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed