{"_id":"688fb7242f22337ddc00ccce","slug":"water-drips-from-the-roofs-of-the-platform-during-rain-mirzapur-news-c-192-1-mrz1001-137798-2025-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: बारिश में प्लेटफॉर्म की छतों से टपकता है पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: बारिश में प्लेटफॉर्म की छतों से टपकता है पानी
विज्ञापन
मिर्जापुर रेलवे स्टेशन पर धीमी गति से चल रहा काम, यात्रियों को हो रही दिक्कत
- फोटो : संवाद
मिर्जापुर। रेलवे स्टेशन मिर्जापुर पर सालों से चल रहे अलग-अलग विकास कार्याें की धीमी रफ्तार यात्रियों के लिए समस्या बन गई है। प्लेटफार्म की मरम्मत चल रही है तो वहीं, नालियां टूटी और जाम हैं। बारिश के दौरान शेड से पानी टपकता है।
इससे यात्रियाें को स्टेशन पर बैठकर ट्रेनों का इंतजार करना मुश्किल हो जाता है। रेलवे स्टेशन पर लगी कई पानी की टोटियां शो-पीस बनी हैं। कुछ टूटी हैं तो कई जगह पीने का पानी बर्बाद हो रहा है।
बड़ी संख्या में यात्री बोतल बंद पानी खरीदकर प्यास बुझाते हैं। गंदगी व दुर्गंध से यात्री परेशान हैं। स्टेशन के बाहर व अंदर जगह-जगह पान की पीक है।
रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर टाइल्स लगाने का काम धीमी गति से चल रहा है। बताया गया कि तोड़फोड़ से निकले मलबे को प्लेटफार्म पर छोड़ दिया गया है जो परेशानी का सबब बना है। यात्री इसी के सहारे प्लेटफार्म पर जोखिम लेकर ट्रेन के डिब्बों में चढ़ने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
नालियां जाम होने के कारण कचड़े के सड़ने की दुर्गंध के कारण यात्रियों को मुश्किल होती है। वहीं, प्लेटफार्म पर स्थित शौचालय में गंदगी के कारण अंदर जाना तोे दूर पास से गुजरना भी मुश्किल हो रहा है।
वातानुकूलित प्रतीक्षालय रहा बंद:यात्रियों के लिए बना वातानुकूलित प्रतीक्षालय बंद रहा। ऐसे में एसी टिकट के यात्री टूटे प्लेटफार्म पर बैठकर ट्रेन का इंतजार करते देखे गए। ऐसे यात्री समस्या झेलने के साथ ही व्यवस्था को कोसते रहे।
प्लेटफार्म पर साइकिल से स्कूली बच्चे करते है स्टंट: मिर्जापुर। रेलवे स्टेशन पर पड़ताल के दौरान कुछ स्कूली बच्चे स्टेशन के प्लेटफार्म पर साइकिल चलाते हुए नजर आए। देखते ही देखते वे बच्चे साइकिल से स्टंट करने लगे। जो जोखिम भरा होता है। इनको रोकने के लिए न ही आरपीएफ दिखी और न ही जीआरपी। यह बच्चे प्लेटफार्म पर स्टंट करते हुए बाहर निकल गए। जिसको रोकने टोकने वाला नहीं दिखाई दिया।