फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Warning to Sikhad, Narayanpur and Lalganj BDO

सीखड़, नरायनपुर व लालगंज बीडीओ को चेतावनी

Sat, 09 Jul 2022 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jul 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Warning to Sikhad, Narayanpur and Lalganj BDO
कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को प्रभारी जिलाधिकारी मुख्य विकास अधिकारी श्रीलक्ष्मी वीएस ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक में मुख्यमंत्री की सर्वोच्च प्राथमिकता वाले योजनाओं में हुई प्रगति की समीक्षा की। इसमें ग्राम व क्षेत्र पंचायतों में विकास कार्यों में कम प्रगति मिलने पर सीखड़, नरायनपुर व लालगंज के खंड विकास अधिकारियों को चेतावनी दी गई।
विज्ञापन

प्रभारी डीएम ने पीएमजीएसवाई, लोक निर्माण विभाग, आरईएस, सहकारिता, कृषि, ग्राम्य विकास, उद्यान, पंचायती राज, प्रधानमंत्री आवास एवं मुख्य मंत्री आवास योजना ग्रामीण/शहरी, सामुदायिक शौचालय, मनरेगा, एनआरएलएम, जलशक्ति मिशन, गोवंश आश्रय स्थलों सहित अन्य प्राथमिकता वाले कार्यक्रमों की बिंदुवार समीक्षा की। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास एवं मुख्य मंत्री आवास प्रदेश सरकार की प्राथमिकताओं में है। इन योजनाओं के तहत लाभार्थियों के आवास निर्माण हर हाल में लक्ष्य के अनुरूप समय से अधिकारी पूरा कराएं। इसमें लापरवाही मिलने पर संबंधित अधिकारी की जिम्मेदारी तय की जाएगी। जल जीवन मिशन के तहत हर घर नल योजना की धीमी प्रगति पर उन्होंने कार्यदायी संस्था के अधिकारी से कड़ी नाराजगी जताई। साथ ही कार्यस्थल पर मजदूरों की संख्या बढ़ाकर कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सुमंगला योजना के तहत जो भी आवेदन हैं, उनका खंड विकास अधिकारी पूरी पारदर्शिता के साथ सत्यापन करें। सत्यापन में फर्जी व गलत जानकारी मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया। ग्राम पंचायतों एव क्षेत्र पंचायतों में केन्द्रीय वित्त एवं वित्त आयोग की धनराशि से चल रहे कार्यों में कम प्रगति मिलने पर उन्होंने सीखड़, नरायनपुर व लालगंज ब्लॉक के खंड विकास अधिकारियों को कड़ी चेतावनी दी। साथ ही प्रगति बढ़ाने का निर्देश दिया। सभी विकास खंडों में निर्माणाधीन पंचायत भवनों की समीक्षा की गई तथा प्रगति लाने का निर्देश दिया गया। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि पात्र लोगों का ही चयन कर शौचालय प्राथमिकता के आधार पर दिया जाए। मनरेगा के तहत हुए कार्यों की समीक्षा के दौरान निर्माणाधीन अमृत सरोवरों के चारो तरफ पौधरोपण कराने का निर्देश दिया। खंड विकास अधिकारियों से कहा गया कि अपने-अपने क्षेत्रों में बहने वाली नदियों की सूची उपलब्ध करायें, ताकि उनका जीर्णोद्धार कराया जा सके। बैठक में परियोजना निदेशक अनय मिश्रा, जिला पंचायत अधिकारी अरविंद कुमार, उपायुक्त मनरेगा मो.नफीस, जिला समाज कल्याण अधिकारी सहित सभी खंड विकास अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed