फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Walkie-talkie should be put in the control room

कंट्रोल रूम में लगाया जाय वाकी- टाकी

Wed, 02 Sep 2020 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
Walkie-talkie should be put in the control room
मिर्जापुर। जिलाधिकारी सुशील कुमार पटेल ने बुधवार को कोविड-19 कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया तथा अधिकारियों के साथ बैठक कर गतिविधियों के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने नोडल अधिकारी के निर्देश दिया कि डिस्चार्ज होने वाले मरीजों को कहा जाए कि घर जाने के बाद भी वह एहतियात बरतें, एक सप्ताह से तक क्वारंटीन रहें। इस दौरान कंट्रोल रूम में वाकी-टाकी लगाने के लिये अपर जिलाधिकारी से कहा।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने होम आइसोलेशन एल-1 व एल-2 में भर्ती मरीजों को दी जाने वाले सुविधाओं, खाना, नाश्ता, आदि के बारे में जानकारी ली। कंट्रोल रूम में आने वाले काल रिकार्ड तथा उसके निस्तारण के संबंध में संबंधित रजिस्टर को भी देखा। ट्रू-नाट, एंटीजेन, आरटीपीसीआर के द्वारा जॉंच रिपोर्ट, कैंटोनेमेंट जोन आदि के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। जनपद में हॉट स्पॉट के बारे में जानकारी देते हुये बताया कि आज तक कुल घोषित हाट स्पाट की संख्या 594 है। जिनमें से आज तक कुल मुक्त हाट स्पाट की संख्या 458 है। बुधवार को घोषित कुल हाट स्पाट 16 हैं। इस प्रकार बुधवार तक कुल 136 स्थलों पर हाट स्पाट घोषित किये गये हैं। इस दौरान जिलाधिकारी ने अपर मुख्य चिकित्साधिकारी एवं नोडल अधिकारी से कहा कि पिछले पॉंच दिनों में जॉंच किये लोगों की संख्या तथा उसमें पाजिटिव पाये जाने वाले व्यक्तियों की संख्या एवं डिचार्ज किये गये लोगों की सूची तत्काल उपलब्ध कराएं। उन्होंने यह भी कहा कि जो लोग अस्पतालों से डिस्चार्ज हो रहे हैं उन्हें यह बताया जाये कि कम से कम एक सप्ताह घर पर ही रहें। इस दौरान अपर जिलाधिकारी यूपी सिंह, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी अजय कुमार सिंह, नोडल अधिकारी कंट्रोल रूम/डिप्टी कलेक्टर प्रदीप कुमार शुक्ला, डिप्टी कलेक्टर रोशनी यादव उपस्थित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed