फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Votive shrine sought to spread the bag

दरगाह में झोली फैला मांगी मन्नत

Tue, 28 Apr 2015 12:38 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर Updated Tue, 28 Apr 2015 12:38 AM IST
विज्ञापन
Votive shrine sought to spread the bag
कंतित शरीफ के दर पर सोमवार को जियारत करने के लिए जायरीनों की भारी भीड़  उमड़ पड़ी। हजरत ख्वाजा सैय्यद इस्माइल चिश्ती रहमतुल्लाह अलैह के सालाना उर्स के दूसरे दिन जायरीनाें ने चादर पेश कर दुआएं मांगी।
विज्ञापन


बाबा के दरबार में हर एक का दर्द लफ्ज बन कर आंसुआें के साथ निकल रहे थे। चिलचिलाते धूप की परवाह किए बगैर लोग अपनी हाजिरी लगाते रहे।

हम फकीराें से दोस्ती कर लो बादशाहों के गुण सिखा देंगे...हजरत ख्वाजा सैय्यद इस्माइल चिश्ती रहमतुल्लाह अलैह का पैगाम मुहब्बत का पैगाम था।

यकीनन तौर पर कंतित शरीफ का यही पैगाम था। कंतित शरीफ के सालाना उर्स के दूसरे दिन देश के कोने-कोने से आए जायरीनों ने बाबा के मजार पर चादरपोशी कर दुआएं मांगी।
विज्ञापन


मन्नतें और मुरादें पूरी होने पर बाबा के दर पर पहुंचे जायरीन अकीदत के साथ मत्था टेका। हजरत की दरगाह पर सोमवार की भोर से देर रात तक चादर चढ़ाने और मन्नतें मांगने वालों का तांता लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्वांचल सहित कई प्रांताें से शिरकत किए जायरीनों ने मजार पर चादरपोशी कर दुआएं मांगी। तल्ख धूप की परवाह किए बगैर बाबा के दरबार में जियारत करने वालोें का हुजूम उमड़ पड़ा।

दोपहर बाद से लेकर देर शाम तक मेला क्षेत्र का नजारा देखते ही बन रहा था। रविवार की रात जगमग रोशनी में नहाया हुआ मेला क्षेत्र अद्भुत छटा बिखेर रहा था। विभिन्न अंजुमनाें, स्वयं सेवी संस्थाआें एवं मानिंद लोगाें की तरफ से शीतल पेयजल और शरबत पिलाने के लिए स्टाल भी लगाए गए थे।


मेले में लगे तरह-तरह के झूलों पर झूल कर जहां एक ओर बच्चों ने मेले का लुत्फ उठाया वहीं तमाम जायरीनों ने मेले में लगी तरह-तरह की दुकानों से अपने-अपने जरूरत की वस्तुआें की जमकर खरीददारी भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed