आज पत्ते खोलेंगे मतदाता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर में पांच विधानसभा छानबे, मिर्जापुर, मझवां, चुनार और मड़िहान के लिए मतदान आठ मार्च सुबह सात बजे से शुरू होगा। पालीटेक्निक परिसर में पोलिंग पार्टियों सुबह आठ बजे से शुरू हो गई। पूरे दिन गहमागहमी का माहौल रहा। 518 वाहन से पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया जिसमें 327 ट्रकों थे। महिला कर्मचारियों को ट्रकों से जाने में खासी परेशानी का सामना करना पड़ा।
मुख्य विकास अधिकारी व कार्मिक प्रभारी अमित कुमार सिंह ने अपनी निगरानी में पोलिंग पार्टियों की रवानगी कराया। रवानगी के लिए जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेटों को निर्देश दे रहे थे। रवानगी से पूर्व जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेटों द्वारा पोलिंग पार्टियों का मिलान किया जा रहा था। कुछ मतदान कार्मिकों के देर से पहुंचने के कारण सेक्टर व पीठासीन अधिकारियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मजिस्ट्रेट कंचन वर्मा पोलिंग पार्टियों की रवानगी का निरीक्षण किया।
जिले के विधानसभा चुनाव में 17 लाख 94 हजार 189 मतदाता हैं जो पांचों सीटों पर लड़ रहे 72 प्रत्याशियों के भागों का फैसला करेंगे। शांतिपूर्ण और सुचारू मतदान के लिए 21 जोनल और 145 सेक्टर मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं। सोमवार को पालीटेक्निक परिसर में पोलिंग पार्टियों की रवानगी की तैयारी चलती रही। उप जिला निर्वाचन अधिकारी विजय बहादुर ने बताया कि सभी वाहन केंद्रों पर पहुंच गए हैं। बर्ननेबुल और क्रिटिकल 178 बूथों पर पूरे समय वीडियोग्राफी कराई जाएगी। जिले के 109 नक्सल प्रभावित बूथों पर तैनात अद्धसैनिक बल के जवान दूरबीन युक्त अत्याधुनिक असलहों से तैनात रहेंगे। मतदान स्थल से 100 मीटर के अंदर किसी को खड़े रहने की इजाजत नही रहेगी। मतदाता ही वोट डालने बूथ तक जा सकेंगे। वाहनों को भी सौ मीटर दूर ही खड़ा रखा जाएगा।
चुनाव आयोग के निर्देश पर विधानसभा चुनाव में 27 मतदान केद्रों पर 55 आदर्श बूथ बनाए गए हैं। मिर्जापुर में प्राथमिक विद्यालय लखनपुर, कमासिन, मलाधरपुर, सेठ द्वारका प्रसाद बजाज एजूकेशन सेंटर, आदर्श इंटर कॉलेज विसुंदरपुर, राजकीय पालीटेक्निक कॉलेज और सेंट मैरीज स्कूल को आदर्श बूथ बनाया गया है। छानबे ब्लॉक में प्राथमिक विद्यालय लहंगपुर, तुलसी, नैड़ी कठारी, महोखर और उच्च प्राथमिक विद्यालय कुशहा को आदर्श बूथ बनाया गया है।