फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Voter list manipulation organically , the stones

मतदाता सूची में गड़बड़ी पर बवाल, हुआ पथराव

Wed, 02 Dec 2015 12:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर Updated Wed, 02 Dec 2015 12:35 AM IST
विज्ञापन
Voter list manipulation organically , the stones
प्रधानी चुनाव के दूसरे चरण में भी मतदाता सूची दुरुस्त नहीं हो सकी। जिसके कारण दूसरे चरण के मतदान में कई बूथों पर मतदाताओं ने जमकर बबाल किया।
विज्ञापन


वहीं बूथों पर फर्जी मतदान की शिकायत मिलने पर, रोकने के लिए जिला प्रशासन दिन भर हलकान रहा।

फर्जी मतदान, मतदाता सूची में गड़बड़ी, पुलिस वाहन पर पथराव, मतदान रोकने की शिकायत के बीच दूसरे चरण में मंगलवार को 71.64 प्रतिशत मतदान हुआ।

जिसमें विकास खंड छानबे में 71.47, लालगंज में 72.94 तथा हलिया में 70.53 प्रतिशत मतदान संपन्न हुआ। छानबे में लगभग सभी बूथों पर महिलाओं ने मतदान किया।

विकास खंड छानबे के प्राथमिक विद्यालय शिवपुर में कुछ लोगों का नाम मतदाता सूची में नाम नहीं था। जिसके कारण मतदान नहीं कर पाए। मतदान से वंचित लोगों ने सड़क पर जम कर हंगामा मचाया।

मामले की जानकारी होने पर प्रभारी जिलाधिकारी अमित सिंह, एसपी अरविंद सेन, तहसीलदार सदर, नायब तहसीलदार, डीपीआरओ बालेशधर द्विवेदी मौके पर पहुंच गए।

प्रभारी जिलाधिकारी ने मौजूद लोगों को समझाया तथा नई सूची मंगा कर मतदान कराया। तब मामला शांत हुआ। लोगों द्वारा कंट्रोल रूम में फर्जी मतदान की सूचना दी जाती रही।
विज्ञापन


जिसके बाद फर्जी मतदान को रोकने के लिए प्रभारी डीएम, एसपी, जोनल और सेक्टर  मजिस्ट्रेट सहित अधिकारी परेशान रहे। छानबे के प्राथमिक विद्यालय महरौड़ा में फर्जी मतदान की शिकायत प्रभारी जिला मजिस्ट्रेट को मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर डीएम और एसपी अरविंद सेन दल बल के साथ मतदान केंद्र पर पहुंचे। लेकिन वहां पर मतदान शांतिपूर्ण हो रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed