फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Vote for the development of the country and district: Brajesh Pathak

देश और जिले के विकास के लिए करें वोट : ब्रजेश पाठक

Tue, 28 May 2024 04:59 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 May 2024 04:59 AM IST
विज्ञापन
Vote for the development of the country and district: Brajesh Pathak
मिर्जापुर। लालडिग्गी स्थित एक लान में सोमवार को आयोजित प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने देश और जिले के विकास के लिए मतदान करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पिछले दो बार के कार्यकाल और विकास को देखते हुए और नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए केंद्रीय राज्यमंत्री को संसद तक पहुंचाएं।
विज्ञापन

केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि इस समय दो ताकतें लड़ रही हैं। एक वो जिसने रामलला के मंदिर निर्माण करवाया और दूसरा वो जो भगवान राम को काल्पनिक बताते थे। एक वो जो भारत माता की जय कहता है और एक वो जो भारत माता को डायन बताता है। अब आप खुद ही फैसला करें कि आप किसके साथ जाएंगे। उन्होंने श्री काशी विश्वनाथ काॅरिडोर और विंध्य काॅरिडोर का जिक्र करते हुए कहा कि अब श्रीकृष्ण के बांसुरी बजाने की बारी है। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि उनके नेता राजनीतिक पर्यटक हैं। अपनी दादी की ही तरह गरीबी हटाओ का नारा देते हैं और चुनाव के बाद छुट्टी मनाने इटली पहुंच जाएंगे। सपा का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि सपा सरकार के कार्यकाल के दौरान बंदूक के बल पर जमीन पर कब्जा कर लिया जाता था। वसूली और गुंडागर्दी चरम पर थी, लेकिन अब गुंडे मवाली सभी जेल में हैं अथवा प्रदेश छोड़कर चले गए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के भयमुक्त शासन में सभी नागरिक शांतिपूर्ण ढंग से रह रहे हैं। योजनाओं का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि जब तक सभी गरीबों का कल्याण नहीं हो जाता है, योजनाएं जारी रहेंगी। कैबिनेट मंंत्री आशीष पटेल ने कहा कि वे सबका साथ-सबका विकास करने की बात करते हैं। प्रदेश की बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला तथा नगर विधायक रत्नाकर मिश्र ने भी विचार व्यक्त किए। संयोजन दिनेश तिवारी ने किया। इस दौरान राजेंद्र तिवारी, ज्ञानप्रकाश दुबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed