{"_id":"ca47cd03d76a8e488600d4e6ff072988","slug":"vivekanand-jayanti-celebrated-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवाओं के आदर्श हैं विवेकानंद ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवाओं के आदर्श हैं विवेकानंद
अमर उजाला ब्यूरो मिर्जापुर।
Updated Wed, 13 Jan 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में विभिन्न संगठनों की ओर से मंगलवार को स्वामी विवेकानंद की 153 वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। कहीं जयंती को युवा महोत्सव के रूप में मनाया गया तो कहीं पर विचार गोष्ठी आयोजित कर उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। कहा गया कि स्वामी विवेकानंद हमेशा युवाओं के लिए एक आदर्श रहे हैं, युवाओं को उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए।
जीडी बिनानी पीजी कालेज में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कार्यक्रम अधिकारी डा. शशिधर शुक्ल ने कहा कि स्वामी विवेकानंद भारत में आध्यात्मिक राष्ट्रवाद के महानायक थे। अध्यक्षता प्राचार्य डा. राजीव अग्रवाल व संचालन डा. ध्रुवजी पांडेय ने किया।
आम आदमी पार्टी की ओर से नगर के शुक्लहा स्थित जिला कार्यालय पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। आप कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया।
विज्ञापन
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जिला इकाई नगर की ओर से महंत शिवाला स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में जयंती मनाई गई। गोष्ठी के मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के नगर सह-संघचालक प्रभुनाथ बरनवाल ने स्वामी जी के व्यक्तित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस दौरान ऋत्विक पुरवार, ब्रम्हदेव सिंह, शिवम अग्रहरि, बृजनंदन राय, अखिलेश आदि मौजूद रहे। नगर के नारघाट स्थित भारतीय शिशु मंदिर में बाल मेला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन वरिष्ठ तीर्थ राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ सदर खंड की ओर से विंध्य कालोनी स्थित नरसिंह कुटी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान स्वामी विवेकानंद जी के जीवन मूल्यों पर प्रकाश डाला गया।
उधर नेताजी सुभाषचंद्र बोस युवा संघर्ष समिति की ओर से आयोजित गोष्ठी में स्वामी विवेकानंद जी के आदर्शों पर प्रकाश डाला गया। इस मौके पर संकटमोचन पर जरूरतमंदों के बीच कंबल बांटा गया। इस दौरान सौरभ श्रीवास्तव, केशव जी, संदीप गुप्त, आशीष, कौशल आदि मौजूद रहे। हिंदू जागरण मंच की ओर से कोन ब्लाक के श्री शंभू नारायण सिंह आईटीआई कालेज में स्वामी विवेकानंद जी की जयंती मनाई गई। जिलाध्यक्ष दिवाकर मिश्र ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। आज के युवाओं को स्वामी विवेकानंद जी द्वारा बताए हुए मार्ग को अपनाना चाहिए।