फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Visitors beaten for not cleaning

Mirzapur News: सफाई न करने पर दर्शनार्थियों को पीटा

Thu, 01 May 2025 12:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 May 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
Visitors beaten for not cleaning
विंध्याचल। थाना क्षेत्र के बरतर तिराहे के पास स्थित राजा घाट पर बुधवार की दोपहर में प्रतापगढ़ जिले से आए एक परिवार के साथ दुकानदार ने मारपीट की। खाना खाने के बाद सफाई न करने पर हुई पिटाई से तीन दर्शनार्थी घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर दी है। मामले में तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

प्रतापगढ़ जनपद के भोजपुर थाना क्षेत्र रामनगर निवासी पवन कुमार सिंह अक्षय तृतीया पर अपने परिवार के साथ बुधवार की सुबह निजी साधन से बरतर तिराहे पर पहुंचे। वाहन स्टैंड में गाड़ी पार्किंग करने के बाद दीवान घाट पर गंगा स्नान किया। इसके बाद राजा घाट पर स्थित एक दुकानदार के आंगन में कढ़ाई पूजन करने के बाद नारियल, चुनरी, माला, पुष्प लेकर मां विंध्यवासिनी का दर्शन पूजन करने गए। दर्शन-पूजन करने के बाद राजा घाट पर पहुंचे। पवन कुमार सिंह के साथ 10 लोग रहे। इनमें महिलाएं व बच्चे शामिल हैं। सभी लोग खाना खाने लगे। परिवार में आए बच्चों ने खाना खाकर पत्तल वहीं छोड़ दिया। दुकानदार ने कहा कि सफाई कर दीजिए। दर्शनार्थियों ने कहा कि सफाई कर रहे हैं। लेकिन 10 मिनट बीतते-बीतते दुकानदार उग्र हो गया। उसने दर्शनार्थी और उसके परिजनों से मारपीट की। मौके पर भीड़ जुट गई। भीड़ बीच-बचाव करने नहीं गई। मारपीट में पवन कुमार सिंह, श्रद्धा देवी व आशा देवी घायल हो गईं। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर मामले को शांत कराया। पीड़ित ने दुकानदारों के खिलाफ तहरीर दी है। घायलों का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया।
विज्ञापन

लोगों के अनुसार, इसी दुकानदार ने पिछले दिनों जौनपुर से आई महिला दर्शनार्थी के साथ भी मारपीट की थी। मामले में पुलिस की कार्रवाई भी हुई थी। थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि दर्शनार्थी से मारपीट करने वाले पवन कुमार गुप्ता, उसकी पत्नी और भाई पर मारपीट का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed