फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Visited Maa Vindhyavasini in the form of Siddhidatri

Mirzapur News: सिद्धिदात्रि स्वरूप में मां विंध्यवासिनी का किया दर्शन

Fri, 31 Mar 2023 12:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 31 Mar 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
Visited Maa Vindhyavasini in the form of Siddhidatri
विंध्याचल। चैत्र नवरात्र की महा नवमी पर बृहस्पतिवार को सिद्धदात्रि मां दुर्गा स्वरुप में मां विंध्यवासिनी का दर्शन पाकर श्रद्धालु हर्षित रहे। विंध्य दरबार पहुंचे भक्तों ने माता के चरणों में शीश नवा कर आशीर्वाद प्राप्त किया। विंध्य क्षेत्र में भक्तों और साधकों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन- पूजन का दौर निरंतर चलता रहा। चैत्र नवरात्र की महा नवमी तिथि पर देवी धाम में दर्शन पूजन करने के लिए दर्शनार्थियों का दिनभर तांता लगा रहा। गंगा में आस्था की डुबकी लगाने के बाद मंदिर पहुंचे भक्तों ने श्रद्धा भाव से मां भगवती की चौखट पर मत्था टेक कर घर परिवार में सुख समृद्धि व खुशहाली की कामना किया। माता के दर्शन पूजन करने के बाद श्रद्धालुओं ने मंदिर परिसर में विराजमान महाकाली के साथ ही मां सरस्वती, पंचमुखी महादेव, राधा कृष्ण एवं दक्षिण मुखी हनुमान आदि देवी-देवताओं के दरबार में पहुंचकर अपनी हाजिरी लगाई। आकर्षण फूलों से हुई मंदिरों की सजावट एक अलौकिक छटा बिखेर रही थी। मां विंध्यवासिनी धाम में दर्शन पूजन करने के बाद बड़ी संख्या में भक्तों ने अष्टभुजा पहाड़ पर विराजमान महाकाली, अष्टभुजी देवी व मां तारा मंदिर पहुंचकर विधिवत दर्शन पूजन किया। इस दौरान सभी देवी मंदिर परिसर घंटा, शंख, नगाड़ा, शहनाई व माता के जयकारे से गूंज रहा था।
विज्ञापन

विंध्याचल। चैत्र नवरात्र मेला के अंतिम दिन विंध्याचल में नौ दिनों तक डेरा डाले साधक नवमी पर मां विंध्यवासिनी का दर्शन व हवन-पूजन कर हंसी खुशी बृहस्पतिवार को अपने-अपने घरों के लिए रवाना हो गए। शाम तक मेला क्षेत्र श्रद्धालुओं से खाली हो गया। विंध्याचल। नौ दिनों तक श्रद्धालुओं से गुलजार रहने वाला विंध्याचल रेलवे स्टेशन परिसर सहित विभिन्न वाहन स्टैडों पर बृहस्पतिवार की शाम सन्नाटा पसर गया।रेलवे स्टेशन के विभिन्न प्लेटफार्मो पर यात्री अपने गंतव्य दिशा की ओर से जाने वाले ट्रेनों की प्रतिक्षा कर रहे थे। वाहन स्टैंडों पर जहां गिनेचुने वाहन नजर आ रहे थे वहीं प्रतिक्षालय और खाली मैदानों में इधर-उधर सिर्फ गंदगियां नजर आ रही थी।
विज्ञापन

विंध्याचल। चैत्र नवरात्र के नवमी पर पुरानी वीआईपी मार्ग स्थित भाजपा कार्यालय परिसर में आयोजित नौ दिवसीय नि:शुल्क भंडारे का बृहस्पतिवार को नगर मजिस्ट्रेट विनय कुमार सिंह ने श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। देवी धाम में आने वाले श्रद्धालुओं को दोपहर 12:00 बजे से 3:00 बजे तक प्रसाद वितरण किया जा रहा है। इस अवसर पर पीडब्ल्यूडी जेई प्रवीण कुमार चौहान, सहायक क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी नवीन कुमार सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता मणि शंकर मिश्र, धाम चौकी प्रभारी दयाशंकर ओझा, मंदिर सुरक्षा प्रभारी चंद्र प्रकाश पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने दुर्गा सप्तशती पाठ का किया पूूर्णाहूति विंध्याचल। मां विंध्यवासिनी मंदिर के छत पर जिला प्रशासन की ओर से आयोजित नौ दिवसीय दुर्गा सप्तशती पाठ का बृहस्पतिवार को पूर्णाहूति की गई। जिलाधिकारी दिव्या मित्तल व पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्र ने मां विंध्यवासिनी का दर्शन-पूजन व यज्ञ स्थल तक पहुंचकर हवन कुंड में आहूति डाली। मंदिर छत पर इक्कीस ब्राह्मणों के द्वारा चैत्र नवरात्र के पहले दिन से अनवरत दुर्गा सप्तशती पाठ किया जा रहा था।

विंध्याचल। चैत्र नवरात्र मेला के महा अष्टमी तिथि पर जिला प्रशासन की ओर से शिवपुर स्थित रामेश्वर महादेव मंदिर परिसर में एक दिवसीय अखंड रामचरितमानस पाठ का आयोजन किया गया था महा नवमी तिथि पर अखंड रामचरितमानस पाठ की पूर्णाहुति की गई इस बीच श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण भी किए गए इस दौरान जिला प्रशासन के आला अधिकारी एवं रामेश्वर मंदिर के मुख्य पुजारी सहित कई अन्य लोग मौजूद रहेमिर्जापुर। विंध्य गंगे सेवा समिति की ओर से चैत्र नवरात्र के अष्टमी पर बुधवार को काली खोह मार्ग पर श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया। शुभारंभ भारतीय जनता पार्टी के बिहार और झारखंड प्रदेश के संगठन महामंत्री नागेंद्र ने मां विंध्यवासिनी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर किया। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष बृज भूषण सिंह, संजय यादव, पिछड़ा मोर्चा के जिला अध्यक्ष राम कुमार विश्वकर्मा, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष विजय शंकर गुप्ता, जिला पंचायत सदस्य पार्थ सिंह, संदीप सिंह, प्रभारी मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी के पर्सनल सेक्रेटरी बालाजी, धनंजय त्रिपाठी, ऋषभ मालवीय आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed