फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Virus: required on every surface

हर सतह पर हो सकता है वायरस, मास्क लगाना जरुरी

Thu, 11 Jun 2020 07:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2020 07:03 PM IST
विज्ञापन
Virus: required on every surface
मिर्जापुर। कोरोना वायरस किसी भी चीज की सतह पर हो सकता है। सांस के सिस्टम पर हमला करने वाले किसी भी तरह के वायरस की तरह कोविड-19 भी खांसने या छींकने पर फैलता है। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. नीलेश श्रीवास्तव ने बताया कि अगर कोई शौचालय से आकर हाथ नहीं धोता है और किसी चीज को छू लेता है, तो वो वस्तु को संक्रमित कर देता है। इसी तरह अगर संक्रमित कोई व्यक्ति कहीं खांसता या छींकता है तो आस-पास का माहौल संक्रमित कर देता है। सिर्फ एक बार खांसने पर मुंह से करीब तीन हजार बूूंदें निकलती हैं। ये छोटी-छोटी बूंदें आस-पास रखे सामान, कपड़ों की सतह पर चिपक जाती हैं। वातावरण में भी तैरती हैं। बताया कि कोरोना वायरस शीशे पर चार दिन, कार्ड बोर्ड पर चौबीस घंटे, लकड़ी पर दो दिन, प्लास्टिक पर तीन से सात दिन, स्टेनलेस स्टील पर तीन से सात दिन, कापर पर चार घंटे, पेपर पर चार दिन एक्टिव रहता है। कोरोना वायरस से बचने के लिए हमें आने आस-पास का वातावरण कीटाणु मुक्त बनाना होगा। इसलिए मास्क जरूर लगाएं। घर में जाने से पहले हाथ-मुंह, पैर जरूर धोएं। इन बातों का पालन हम कोरोना से बचे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed