फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Viral video of girl's assault

युवती के मारपीट का वीडियों वायरल

Sat, 28 Aug 2021 11:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Aug 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
Viral video of girl's assault
मिर्जापुर। लखनऊ में कैब ड्राइवर की महिला द्वारा पिटाई मामले की तरह जिले के शहर कोतवाली क्षेत्र के रामबाग के पास एक कार चालक की महिला ने पिटाई कर दी। इसका वीडियो वायरल हो रहा है। फिलहाल पुलिस थाने पर मामले में किसी तरह की कोई शिकायत नहीं आई है।
विज्ञापन

लखनऊ में एक महिला का कैब चालक की पिटाई का वीडियो पूरे देश में वायरल हुआ था। शनिवार को जिले में भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि वीडियो शहर कोतवाली क्षेत्र के रामबाग मोहल्ले का है। इसमें एक महिला एक लकड़ी के डंडे से कार चालक की पिटाई कर रही है। कार चालक उससे डंडा छिन लेता है। युवती कार चालक को पुलिस थाने चलने को कहती है। युवक कहता है कि उसकी गलती नहीं है, बुलाओ पुलिस को। इस पर वहां मौजूद एक व्यक्ति बीच-बचाव कर महिला को वहां से भेजता है। कार चालक कहता है कि युवती ने उसके कार पर हमला किया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। शहर कोतवाल अरुण कुमार दुबे ने बताया कि कोतवाली में कोई मामला नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed