फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Violation of DM's order, competition is being held in a school in flood area

Mirzapur News: डीएम के आदेश का उलंघन, बाढ़ क्षेत्र वाले स्कूल में हो रही प्रतियोगिता

Thu, 07 Aug 2025 12:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Aug 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
Violation of DM's order, competition is being held in a school in flood area
चुनार। भीषण बारिश होने की संभावना को देखते हुए डीएम ने इंटर तक के स्कूल बंद करने का आदेश दिया था। आदेश की अवहेलना करते हुए नागरपुर स्थित डॉ. सविता मेमोरियल स्कूल में सीबीएसई प्रयागराज क्षेत्र की खेल प्रतियोगिता करायी जा रही है। इस स्कूल में जाने-वाले मुख्य मार्ग पर लगभग आठ फीट और स्कूल के प्रवेश द्वार के अंदर लगभग पांच फीट पानी भरा है। प्रतियोगिता में प्रयागराज क्षेत्र के वाराणसी, संत रविदास नगर, चंदौली, सोनभद्र, मिर्जापुर, प्रयागराज सहित अन्य जिलों की लगभग 50 टीमें भाग ले रही हैं। सभी टीमों के खिलाड़ी कोच व मैनेजर खेल के दौरान स्कूल में शुक्रवार तक उपस्थित रहेंगे। स्कूल के मुख्य मार्ग पानी में डूबे होने के कारण प्रतिभागियों को मुख्य द्वार के बजाय गली के रास्ते स्कूल बस व अन्य चार पहिया वाहनों से स्कूल में लाया जा रहा है। एसडीएम राजेश कुमार वर्मा ने बताया कि उन्होंने प्रबंधन से बात की थी। प्रबंधन ने सीबीएसई बोर्ड से प्रतियोगिता को रोकने के लिए कहा लेकिन बोर्ड ने मना कर दिया था। कहा कि विद्यालय के पीछे से रास्ता है, वहां पर बाढ़ का असर नहीं है। इस कारण प्रतियोगिता हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed