फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Vindhyadham area no-vehicle zone local devotees will be allowed entry on identity cards in mirzapur

Delhi Blast: विंध्यधाम क्षेत्र नौ व्हीकल जोन, स्थानीय लोगों को मिलेगा पहचान पत्र पर प्रवेश; टीमें सतर्क

Wed, 12 Nov 2025 12:22 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर। Published by: प्रगति चंद Updated Wed, 12 Nov 2025 12:22 PM IST
सार

Mirzapur News: दिल्ली में बम ब्लास्ट होने के बाद मिर्जापुर जिले में स्थित विंध्याचल मंदिर के आसपास सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। विंध्यधाम क्षेत्र नो व्हीकल जोन घोषित किया गया है। वहीं स्थानीय लोगों को पहचान पत्र पर प्रवेश मिलेगा। 

विज्ञापन
Vindhyadham area no-vehicle zone local devotees will be allowed entry on identity cards in mirzapur
विंध्याचल में खड़ी बाइक की जांच करती पुलिस। - फोटो : पुलिस

विस्तार

दिल्ली में लाल किला के पास हुए ब्लास्ट के बाद विध्यधाम को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। थानाध्यक्ष वेद प्रकाश पांडेय ने बताया कि धाम क्षेत्र को नो व्हीकल जोन घोषित किया गया है। स्थानीय लोगों को पहचान पत्र दिखाने पर ही वाहनों को प्रवेश की अनुमति मिल रही है।

विज्ञापन


धाम परिक्षेत्र के पुरानी वीआईपी चौराहे से गेट नंबर एक, बंगाली तिराहे से न्यू वीआईपी गेट नंबर दो और बरतर तिराहे से सदर बाजार होते हुए गेट नंबर तीन तक के क्षेत्र को पुलिस प्रशासन ने नो व्हीकल जोन बनाया है। इन क्षेत्रों में वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित है। विंध्य कॉरिडोर में पुलिस, एलआईयू व अन्य खुफिया विभाग की टीमें संदिग्धों पर नजर रखी हैं।
विज्ञापन


सुरक्षा की गई दोगुनी, ड्रोन और सीसी कैमरे से निगरानी 
जिले में अलर्ट जारी होने के बाद मंगलवार की सुबह से ही विंध्य कॉरिडोर में सुरक्षा व्यवस्था दोगुनी कर दी गई है। देर रात में ही विंध्य कॉरिडोर की सुरक्षा व्यवस्था के लिए अधिकारियों ने बैठक की। इसमें निर्णय लिया गया कि धाम की सुरक्षा व्यवस्था दोगुनी की जाए। बैठक के बाद सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई। सीसीटीवी कैमरे से लगातार निगरानी की जा रही है। मंडलायुक्त राजेश प्रकाश, आईजी आरपी सिंह, डीएम पवन कुमार गंगवार, एसएसपी सोमेन बर्मा ने पुलिस फोर्स के साथ रात से ही जिले के प्रमुख स्थानों की चेकिंग करने के साथ ही सुरक्षा बढ़ा दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले तैनात थे 84 पुलिसकर्मी, अब संख्या हुई 100 

विंध्यधाम की सुरक्षा में पहले 84 पुलिसकर्मी तैनात थे। सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने के बाद अब पुलिसकर्मियों की संख्या 100 हो गई है। प्रवेश द्वार पर वाहनों की चेकिंग की जा रही है। वाहनों को अंदर जाने से रोका जा रहा है। कॉरिडोर के साथ ही रेलवे स्टेशन विंध्याचल और पार्किंग स्थल का भी निरीक्षण किया गया।

इसे भी पढ़ें; Delhi Blast: वाराणसी एयरपोर्ट पर पांच स्तरीय सुरक्षा, काशी विश्वनाथ, संकट मोचन मंदिर, स्टेशन पर रोज जैसा हाल

सीओ सिटी विवेक जावला और कटरा और शहर कोतवाली पुलिस ने शहर के बाजारों और भीड़-भाड़ वाले क्षेत्र में चक्रमण करते रहे। दोपहर में रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के सामान की चेकिंग की गई।

क्या बोले अधिकारी
विंध्याचल की सुरक्षा दोगुनी कर दी गई है। दो प्लाटून पीएसी तैनात की गई है। वैरिकेडिंग की गई है। वाहनों की जांच की जा रही है। सीसीटीवी कैमरे और ड्रोन से निगरानी की जा रही है। रेलवे स्टेशन, बाजार, पार्किंग, सिनेमा हाल और अन्य स्थानों की चेकिंग की जा रही है। -नितेश सिंह, एएसपी सिटी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed