फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Vindhyachal temple 15-hour power cut due to technical fault in automatic changer

Vindhyachal Dham: 15 घंटे अंधेरे में रहा विंध्यधाम, मोबाइल की रोशनी में हुई मां की शयन और मंगला आरती

Mon, 03 Nov 2025 11:33 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 03 Nov 2025 11:33 AM IST
सार

Mirzapur News: मां विंध्यवासिनी धाम में 15 घंटे बिजली गुल रही। इसकी वजह ऑटोमेटिक चेंजर में तकनीकी खराबी रही। बिजली गुल रहने से करीब 80 हजार श्रद्धलुओं को दर्शन-पूजन में परेशानी हुई। 

विज्ञापन
Vindhyachal temple 15-hour power cut due to technical fault in automatic changer
विंध्यधाम में छाया अंधेरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ऑटोमेटिक चेंजर में तकनीकी खराबी आने से मां विंध्यवासिनी धाम में 15 घंटे बिजली गुल रही। मोबाइल की रोशनी में शनिवार की देर रात शयन आरती और रविवार की सुबह मंगला आरती हुई। इससे करीब 80 हजार श्रद्धलुओं को दर्शन-पूजन में परेशानी हुई। रविवार की दोपहर तक ऑटोमेटिक चेंजर की खराबी ठीक करने के बाद आपूर्ति बहाल हुई। 

विज्ञापन


शनिवार की देर रात लगभग 9 बजे विंध्यधाम की बिजली गुल हो गई। मंदिर प्रबंधन ने इसकी जानकारी बिजली निगम को दी। टीम रात में ही फॉल्ट खोजने में जुट गई। देर रात तक फॉल्ट नहीं मिला। इस कारण शनिवार की देर माता की शयन आरती और रविवार की सुबह में मंगला आरती मोबाइल टॉर्च की रोशनी में हुई। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; PM Modi Varanasi Vsit: 16 घंटे काशी में रहेंगे पीएम मोदी, वंदे भारत एक्सप्रेस को दिखाएंगे हरी झंडी
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार की देर रात और रविवार की भोर में श्रद्धालुओं को अंधेरे में दर्शन-पूजन करना पड़ा। देवोत्थान एकादशी पर शनिवार को मां विंध्यवासिनी धाम में देवी जागरण का कार्यक्रम चल रहा था। देर रात नौ बजे मंदिर और गर्भ गृह की लाइट अचानक बंद हो गई। इससे मंदिर परिसर में अंधेरा हो गया। इससे परेशनी हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed