{"_id":"63af352b5eb19d224974561a","slug":"vindhyachal-region-divided-into-three-zones-and-21-sectors-mirzapur-news-vns6912618168","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: तीन जोन व 21 सेक्टर में बंटा विंध्याचल क्षेत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: तीन जोन व 21 सेक्टर में बंटा विंध्याचल क्षेत्र
विज्ञापन
मिर्जापुर। नववर्ष पर मां विंध्यवासिनी के दर्शन पूजन के लिए दर्शनार्थियों की संभावित भीड़ को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी ने संपूर्ण मेला क्षेत्र को तीन जोन व 21 सेक्टरों में बांट दिया है। जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती कर दी गई है। यह व्यवस्था 31 दिसंबर से दो जनवरी तक प्रभावी रहेगी।
जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने अपर उप जिला मजिस्ट्रेट सदर सिद्धार्थ यादव को जोन संख्या एक का जोनल मजिस्ट्रेट बनाया हैं। उनके साथ सेक्टर मजिस्ट्रेट के रूप में नायब तहसीलदार राम नरायन वर्मा, सहायक चकबंदी अधिकारी अरविंद कुमार सिंह, धंनजय चौहान, पुष्पेन्द्र कुमार निगम, विजय प्रताप सिंह चौहान, सुभाष कुमार सिंह, को सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाया गया है। जोन संख्या-दो में डिप्टी कलेक्टर भरत लाल सरोज जोनल मजिस्ट्रेट होंगे तथा इनके साथ बिंदु नंदन सिंह, शिव नारायण चौरसिया, कामता प्रसाद, शैलेन्द्र कुमार प्रजापति, धमेंन्द्र कुमार सरोज, विनोद कुमार वैश्य, राजकुमार सिंह, सेक्टर मजिस्ट्रेट के रूप में सुरक्षा व्यवस्था का कार्य देखेंगे। जोन संख्या-तीन का जोनल मजिस्ट्रेट उप जिला मजिस्ट्रेट चंद्रभान सिंह होंगे। इनके साथ लालचंद राम, देवेंद्र कुमार यादव, मातेश्वरी चंद, सुमित सिंह, सौरभ पटेल, प्रवीण कुमार सोनकर, जिज्ञासु कुमार पुष्कर सेक्टर मजिस्ट्रेट के रूप में कार्य करेंगे।
जिलाधिकारी ने पुलिस अधीक्षक से कहा है कि नव वर्ष के अवसर पर मां विंध्यवासिनी मंदिर, अष्टभुजा, काली खोह मंदिर एवं समस्त घाटों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनाती करते हुये सतर्क दृष्टि रखें। मुख्य चिकित्साधिकारी को चिकित्सा संबंधी व्यवस्था का निर्देश दिया। साथ ही नगर मजिस्ट्रेट एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर को समन्वय स्थापित कर प्रभावी नियंत्रण रखते हुये नव वर्ष के उत्सव को सकुशल एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराना सुनिश्चित करें। साथ ही बिजली, पानी, सफाई आदि के लिए संबंधित अधिकारियों को त्वरित व्यवस्था करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सभी संबंधित अधिकारियों द्वारा आदेश का कड़ाई से पालन किया जाय किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।