फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Vindhyachal police chief removed, jurisdiction changed for four others: Union minister Anupriya Patel had made

विंध्याचल कोतवाल हटे, चार अन्य के बदले कार्यक्षेत्र : केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने लगाए थे गंभीर आरोप

Tue, 26 Nov 2024 09:41 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Tue, 26 Nov 2024 09:41 PM IST
सार

मिर्जापुर में पुलिसिया महकमें से जुड़ी खबर है। विंध्याचल कोतवाल को हटा दिया गया है और चार अन्य पुलिस वालों के कार्यक्षेत्र में परिवर्तन कर दिया गया है। बताते चलें कि उपचुनाव के दौरान कार्यकर्ता की पिटाई से नाराज होकर केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए थे। पुलिस अधीक्षक ने कार्रवाई करते हुए थानाध्यक्ष को हटा दिया और चार अन्य थानाध्यक्षों के कार्यक्षेत्र में परिवर्तन का आदेश दिया है।

विज्ञापन
Vindhyachal police chief removed, jurisdiction changed for four others: Union minister Anupriya Patel had made
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल द्वारा विंध्याचल पुलिस पर ड्रग्स बिकवाने का आरोप लगाए जाने तथा कार्यकर्ता की पिटाई के मामले में नाराजगी जताने के बाद मंगलवार को पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने बड़ी कार्रवाई की। उन्होंने विंध्याचल थानाध्यक्ष को हटा दिया। उनके अलावा चार अन्य थानाध्यक्षों के कार्यक्षेत्र में भी फेरबदल किया। विंध्याचल के कुरौठी पांडेय गांव में अपना दल एस कार्यकर्ता की पिटाई के मामले में त्वरित कार्रवाई न होने पर केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने मंडलीय अस्पताल पहुंच कर पुलिस अधिकारियों से नाराजगी जताई थी। उन्होंने विंध्याचल पुलिस को तो यहां तक कह दिया था कि उसे ड्रग्स बिकवाने से फुर्सत नहीं है। इस मामले में मुकदमा तो दर्ज हुआ है, परंतु आगे कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

विज्ञापन



केंद्रीय मंत्री की नाराजगी और ड्रग्स को लेकर दिए गए बयान के बाद अमर उजाला ने विंध्याचल में ड्रग्स बिकवाने के आरोपों की पड़ताल करते हुए अभियान चलाया। इसका असर था कि पुलिस अधीक्षक ने पुलिस कर्मियों पर बड़ी कार्रवाई की। पुलिस अधीक्षक ने विंध्याचल थानाध्यक्ष सीपी पांडेय को वहां से हटाकर अपराध शाखा भेज दिया है। चील्ह थानाध्यक्ष अमित कुमार को विंध्याचल थाने का नया प्रभारी बनाया गया है। शहर कोतवाल बालमुकुंद मिश्रा को भी हटाकर अपराध शाखा भेजा गया है। पुुलिस अधीक्षक के रीडर नीरज पाठक को नया शहर कोतवाल बनाया गया है। निरीक्षक शिवशंकर सिंह को चील्ह थाने का नया प्रभारी बनाया गया है। अहरौरा थानाध्यक्ष बृजेश सिंंह को भी हटाकर मीडिया सेल में भेजा गया है।
विज्ञापन


देहात कोतवाल अजय सेठ को अहरौरा थाने का नया प्रभारी बनाया गया है। आईजीआरएस प्रभारी सदानंद सिंह को देहात कोतवाली का नया प्रभारी बनाया गया है।  पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने कहा कि विंध्याचल समेत पांच थानाध्यक्षों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया गया है। विंध्याचल और शहर कोतवाल को अपराध शाखा में भेजा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


संरक्षित पशु के अवशेष मिलने के मामले में हटे शहर कोतवाल
मिर्जापुर शहर कोतवाली के रामबाग कुरैश नगर में संरक्षित पशु के अवशेष मिलने के मामले में पुलिस अधीक्षक ने अस्पताल चौकी प्रभारी समेत 10 लाेगों को निलंबित कर दिया था। इस मामले में शहर कोतवाल बालमुकुंद मिश्रा के खिलाफ उन्होंने जांच का आदेश दिया था। जांच पूरी होने के दौरान ही मझवां विधानसभा उपचुनाव को लेकर आचार संहिता प्रभावी हो गई। चुनाव बाद आचार संहिता खत्म होने पर पांच थानाध्यक्षों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया गया। इसमें शहर कोतवाल बालमुकुंद मिश्रा को भी हटा दिया गया। उनके स्थान पर एसपी के रीडर नीरज पाठक को शहर कोतवाल बनाया गया है। 


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed